Categories: विशेष

जनपद को कोरोना से रखना है सुरक्षित, कोताही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे


  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया
गाज़ियाबाद। कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से सभी जनपद वासियों को सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के द्वारा निरंतर रूप से विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सरकार के द्वारा लाॅकडाउन 4 शुरू किया गया है। जनपद में लाॅकडाउन 4 के दौरान सभी गतिविधियां कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न हो इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के द्वारा गहन समीक्षा करते हुए तैयारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि लाॅकडाउन 4 के दौरान सभी जनपद वासियों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा दी गई छूट को मानकों के अनुसार संचालित कराया जा सके।

इसी श्रंखला में जनपद में लाॅकडाउन 4 के दौरान बाजार खोले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जबकि इसे सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक करते हुए व्यापारी मंडल के प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं, ताकि कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुरूप जनपद में बाजार खुलवाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने सभी व्यापारी प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का आवाहन करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बाजार में दुकानों का संचालन करते हुए कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इतना ही नहीं, सभी दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग तथा सिविलाइजेशन एवं सभी के द्वारा मास्क लगाए जाने की व्यवस्था व्यापारियों के द्वारा सुनिश्चित की जाए।

दरअसल, यहां पर कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुए व्यापारी मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी को लिखित रूप में बाजारों के संचालन के लिए सुझाव उपलब्ध कराए गए हैं, जिसपर जिला-प्रशासन द्वारा अंतिम निर्णय लेते हुए जनपद में बाजार खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बता दें कि बैठक में उपायुक्त उद्योग केंद्र के उपायुक्त श्रम विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण समेत व्यापारी मंडल के सम्मानित प्रतिनिधि गणों के द्वारा भाग लिया गया था।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.