Categories: विशेष

जनपद पुलिस ने धर-दबोचे 3 शातिर अभियुक्त, अवैध असलहा, नशीला पदार्थ एवं चोरी का वाहन बरामद

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने शुक्रवार रात्रि रंजीत गेट के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम मदन उर्फ बच्ची पुत्र ओमप्रकाश निवासी थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद बताया हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक अभियुक्त गण के विरुद्ध पांच मुकदमें थाना ट्रॉनिका सिटी में ही दर्ज हैं। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी-कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।

वहीं, दूसरी तरफ थाना कविनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को शनिवार सुबह गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इसके पास से 200 ग्राम डोडा पाउडर सहित चोरी की एक स्कूटी भी बरामद हुई हैं, जोकि थाना कविनगर क्षेत्र से ही संबंधित हैं। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम करिया पुत्र किशोरी निवासी थाना कविनगर गाजियाबाद बताया हैं। थाना कविनगर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जोकि अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी और नशीले पदार्थो की तस्करी किया करता हैं। पुलिस ने इसके विरुद्ध अग्रिम कानूनी-कार्रवाई कर दी हैं।

थाना टीला मोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे अभियुक्त को एसएसपी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मिली मुखबिर की सूचना पर गिरफ़्तार कर लिया हैं। पुलिस को पकड़े गए वांछित अभियुक्त ने अपना नाम अजय पुत्र ब्रह्मसिंह निवासी थाना टीला मोड़ गाजियाबाद बताया हैं। थाना टीला मोड़ प्रभारी निरीक्षक करण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह लाॅकडाउन के अंतर्गत की जा रही चेकिंग में मामूर थे कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की हत्या का प्रयास में वांछित अभियुक्त भोपुरा तिराहे से गुजरने वाला हैं, तो पुलिस ने उसकी घेराबंदी करके उसे गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने इसके विरुद्ध अग्रिम कानूनी-कार्रवाई करके इसको भी जेल भेज दिया हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

होली पर बदलापुर को 105 सड़कों की सौगात, निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू

जौनपुर। होली के अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है।…

13 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

2 days ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

2 days ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

2 days ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

2 days ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

2 days ago

This website uses cookies.