|| फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया ||
गाज़ियाबाद। कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाए जाने, कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने तथा सभी कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज संभव कराने के उद्देश्य से आज मेरठ की कमिश्नर अनीता सी मेश्राम के द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत करते हुए शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त कोविड-19 महामारी को लेकर आयोजित बैठक में गहन समीक्षा कर रही थी। उन्होंने प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में करोना मृत्यु दर घटाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उन्हें प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज संभव समय पर कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि जनपद में कोरोना मृत्यु दर कम हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए कोविड-19 को लेकर जनपद में कोविड-19 अस्पतालों में आगामी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बैडों की व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित करने की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की जाए, ताकि सभी कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को प्रत्येक स्तर पर यथा समय इलाज संभव हो सकें।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री कोविड-19 को लेकर सभी जन समस्या को इसके संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से निरंतर रूप से कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा मेरठ मंडल के सभी जनपदों में करोड़ों संक्रमित व्यक्तियों की खोज करते हुए उनका तत्काल इलाज संभव कराया जा सकें। इस उद्देश्य से 2 जुलाई से 12 जुलाई तक घर-घर जाकर विशेष सर्विलेंस अभियान भी संचालित किया जा रहा हैं। उन्होंने इस अभियान को बहुत ही गुणवत्ता के सारा चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि करोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हो सकें तथा अन्य बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों की मैपिंग का कार्य भी सुनिश्चित किया जा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सैंपलिंग के कार्य को और अधिक गतिशीलता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.