Categories: विशेष

जब गुरूजी का चरित्र की नकली सर्टिफिकेट से बना है तो छात्रों का भविष्य तो अधर में होगा ही….

देवरिया में फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करते मिले 15 शिक्षक, 11 तो निर्धारित पात्रता के बगैर ही कर रहे थे काम

लखनऊ। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों को लेकर देवरिया टॉप पर रहने वाला है। यहां 15 शिक्षक ऐसे मिले जिन्होंने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी प्राप्त की थी। वहीं 11 ऐसे हैं जो निर्धारित पात्रता ही नहीं रखते थे लेकिन उन्हें शिक्षक नियुक्त किया गया था। वहीं अभी तक कुल 185 ऐसे संदिग्ध शिक्षक पकड़ में आए हैं जिनके प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। अभी तक 26 शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। 15 जुलाई तक सभी संदिग्ध मामलों की जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

देवरिया में शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की फाइल गायब होने की शिकायत मुख्यमंत्री के यहां होने के बाद वहां के सारे प्रमाणपत्र राज्य परियोजना निदेशालय में जांचे गए। जांच में सामने आया कि 15 शिक्षक फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्त हुए वहीं 11 ऐसे थे जो निर्धारित पात्रता ही नहीं रखते थे मसलन बीएड की जगह शास्त्री थे या कम्प्यूटर में पीजी डिप्लोमा आदि थे। देवरिया के बीएसए को इन मामलों की जांच करते हुए इन पर एफआईआर करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

केजीबीवी में 5486 शिक्षकों में से 5380 के प्रमाणपत्रों की जांच हो चुकी है। इनमें 563 ऐसे हैं जिन्होंने प्रमाणपत्रों की मूल प्रति नहीं जमा की है। ऐसे शिक्षकों का सत्यापन भी बोर्ड से किया जा रहा है। वहीं 4850 शिक्षक अपना आधार सत्यापन करवा चुके हैं और 185 ऐसे हैं जो संदिग्ध पाए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है।
इसके अलावा एनजीओ द्वारा संचालित केजीबीवी के शिक्षकों के प्रमाणपत्रों को भी मुख्यालय पर दोबारा जांचा जा रहा है। इनके खिलाफ शिकायत है कि एनजीओ ने शिक्षकों के प्रमाणपत्रों के साथ गड़बड़झाला किया है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

10 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

10 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.