Categories: विशेष

जम्मू के शोपियां में मुठभेड़, पांच आतंकी हो गये ढेर, अभियान जारी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। रविवार को दक्षिणी कश्मीर (South Kashmir) के शोपियां जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की घेराबंदी कर तीन आतंकवादियों का एनकाउंटर किया है। फिलहाल एनकाउंटर जारी है। मारे गए आंतकियों की पहचान की जा रही है। इलाके में कोई अफलाह न फैले इसलिए मोबाइल इंटरनेंट बंद कर दिए गए हैं।

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि रेबन गांव में कई आतंकवादी छिपे हैं। मौके पर सुरक्षाबलों और पुलिस की टीमों ने इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की फायरिंग के जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलियां चलाईं।

अभियान जारी, मारे गए आंतकियों की हो रही पहचान

दोपहर तक लगातार दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं। आखिर सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में अभी और आंतकियों के छिपे होने की आशंका है इसलिए अभियान जारी है। इलाके से सुरक्षाबलों और पुलिस को नहीं हटाया गया है। मारे गए आंतकियों की लाशें निकाल ली गई हैं। अब उनकी पहचान की जा रही है।

इलाके में बंद किए गए मोबाइल इंटरनेट

एनकाउंटर को लेकर किसी तरह की इलाके में अफवाह न फैले इसलिए यहां पर मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कश्मीर पुलिस ने बताया कि अभियान में सेना की 1-आरआर, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और एसओजी के जवान शामिल हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

9 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

10 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.