मेरठ। द-ग्रोइंग पीपल द्वारा जिला पंचायत के वंदे मातरम सभागार में आयोजित “सम्मान समारोह” में नगर निगम के जल कल विभाग के कर्मियों तथा जल योद्धाओं को सम्मानित किया गया हैं। वहीं, कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह मुख्य अतिथि तथा पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर मुख्य वक्ता रहें हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अदिति चन्द्रा ने की, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविन्दर गुर्जर ने जल संरक्षण के लिये विशेष योगदान देने पर अदिती चंद्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
द-ग्रोइंग पीपल द्वारा नगर निगम के सहायक अभियंता अशोक कुमार, कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार, फीटर परमवीर सिंह तथा लक्ष्मी नारायण शर्मा को जल संरक्षण के कार्यो में अतुलनीय सहयोग करने के लिए सम्मानित भी किया गया हैं।
इनके अतिरिक्त कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष तथा भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी, डॉली गुप्ता, मुकेश गोयल, शिव कुमार, कल्पना यादव, मोहित कपूर, इकबाल रजा समेत पूजा रावत आदि को संस्था द्वारा चलाए जा रहे जन संरक्षण के अभियानों को सफल बनाने के लिए सम्मानित भी किया गया हैं।
गौरतलब है कि कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया गया हैं तथा सभी को सैनिटाइज भी किया गया हैं। बता दें कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज बाईकर मुकेश गोयल ने सभी लोगों को संस्था की ओर से हैण्ड सैनिटाइजर दिए हैं। कार्यक्रम का संचालन त्रिनाथ मिश्रा ने किया।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.