Categories: विशेष

जौनपुर: भागने की फिराक में थी महिन्द्रा कोचिंग, छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस ले गई थाने

  • दिव्या सिंह || ई-रेडियो इंडिया

जौनपुर। महिन्द्रा कोचिंग छात्रों के बीच एक पॉपुलर नाम है जो विभिन्न प्रकार के वन डे एक्जाम से सम्बंधित तैयारियां कराता है और बच्चों के भविष्य संवारने की गारंटी लेता है लेकिन जौनपुर उत्तर प्रदेश से एक खबर ऐसी आ रही है जिसे सुनकर आपको कोरोना महामारी से उपजे परिणामों का साक्षात् उदाहरण देखने को मिलेगा।

लॉकडाउन के बाद से लगातार काचिंग संस्थान बंद हैं और छात्रों को ऑलाइन पढ़ाई करने की राह पर चलना पड़ रहा है। जौनपुर के टीडी कॉलेज रोड पर हुसैनाबाद में महिन्द्रा कोचिंग संस्थान है… तीन महीने के लॉकडाउन ने बच्चों के भविष्य संवारने की गारंटी देने वाले कोचिंग संस्थान का भविष्य ही गर्त में डाल दिया…. हालात ये हो गये कि कोचिंग संस्थान के निदेशकों ने चुपके से बोरिया बिस्तर समेटना शुरू कर दिया लेकिन…. वहां से गुजर रहे छात्रों की नजरें जब इस करतूत पर पड़ीं तो हल्ला मचना तय था…. 

मौके पर पुलिस को बुला ली गई और ट्रक पर लदे सामान समेत मजदूरों को भी थाने ले जाया गया। हालाकि भारतीय पुलिस की व्यवस्था के अनुसार मुकदमा दर्ज करने की अनुमति तो नहीं आयेगी… शायद समझौता करा दिया जाये…. छात्रों की मांग है कि उन्होंने जो फीस जमा की है वह वापस करा दी जाये…. कई छात्रों ने कहा कि उन्होंने सात से दस हजार रूपये तक जमा किये हैं लेकिन लॉकडाउन लग जाने के बाद क्लास नहीं अटेंड की….

सवाल यह है कि क्या महिन्द्र कोचिंग को इस तरह छात्रों से धोखाधड़ी कर भागना चाहिये था? क्या कोचिंग संचालक छात्रों के पैसों को वापस करेंगे… अगर आपको इस खबर के बारे में डिटेल्ड पता हों तो आप हमें सीधे ह्वाट्सएप पर मैसेज भेज सकते हैं….. 

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

6 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.