गाज़ियाबाद। COVID-19(कोरोना वायरस) को मद्देनज़र रखते लॉकडाउन में डीएम अजय शंकर पांडे एवं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों, शैल्टर होम्स व बार्डर एरिया समेत रेलवे स्टेशन का भी भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया गया।
ज्ञात हो कि कोविड़-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जनपद के कई इलाकों को हाॅटस्पाट घोषित किया गया है। इतना ही नहीं, यहाँ सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं आवश्यक सेवाओं के व्यक्तियों व वाहनों के अतिरिक्त किसी भी आवागमन पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने को लेकर निर्देशित किया गया।
कोरोना के दृष्टिगत प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जा रही ट्रेन के मद्देनज़र रखते हुए गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन और निकटवर्ती रामलीला ग्राउंड का भी भ्रमण करते हुए जायजा लिया गया। वहीं, संबंधित अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सोशल डिस्टैंसिंग का विशेष रूप से ध्यान रखने को लेकर भी निर्देशित किया गया।
दरअसल, जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों व हाॅटस्पाट इलाकों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया हैं। जबकि, वहां मौजूद मिले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष तौर पर ध्यान रखने एवम् आवश्यक रूप से मास्क लगाने एवं ग्लब्स यूज़ करने को लेकर भी बताया गया हैं।
गौरतलब है कि एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा सभी क्षेत्राधिकारीयों एवम् थाना प्रभारीयों समेत पुलिसकर्मियों को जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर फ्लैग मार्च/पैदल मार्च करने को लेकर निर्देशित किया गया हैं। इतना ही नहीं, किसी भी दशा में अनावश्यक रूप से पैदल चलने वाले व्यक्तियों एवं पैदल रिक्शा व साइकिल पर चलने वाले व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगाने को लेकर निर्देशित किया गया हैं। वहीं, लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के दिशानिर्देश दिए गए हैं।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.