Categories: विशेष

डीएम, एसएसपी ने जनपद के हाॅटस्पाट केन्द्रों व दिल्ली-यूपी बाॅर्डर का किया निरीक्षण

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। COVID-19(कोरोना वायरस) को मद्देनज़र रखते लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में भ्रमण करते हुए लाॅकडाउन कि स्थिति एवम् हॉटस्पॉट एवं आइसोलेशन केन्द्रों व दिल्ली-यूपी बाॅर्डर जैसे कि यूपी गेट, तुलसी निकेतन, लालकुआं, कौशाम्बी आदि के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया।

डीएम और एसएसपी ने विभिन्न थानाक्षेत्रों में हाॅटस्पाट केंद्रों पर ड्यूटी करते मिले पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने, मास्क आवश्यक रूप से लगाने, ग्लब्स पहनने, सैनेटाइजर यूज़ करने और पुलिसकर्मियों को COVID-19 से खुद का बचाओ रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा विभिन्न हाॅटस्पाॅट इलाको में आम नागरिकों से बातचीत भी की गई और उनकी समस्याओं का भी मुआयना किया गया। इतना ही नहीं, एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों से हॉटस्पॉट क्षेत्रांतर्गत रहने वाले व्यक्तियों कि दैनिक आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया।
गौरतलब है कि इसी दौरान मौके पर सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे हैं। वहीं, एसएसपी ने समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों को लाॅकडाउन का पूर्णरूपेण पालन कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसएसपी ने लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

18 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

18 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.