| ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सजग रहते हुए कोरोना संक्रमण से खुद को बचाए रखने के लिए दिए निर्देश देते जिलाधिकारी व कप्तान। pic: eradioIndia.com |
गाज़ियाबाद। COVID-19 (कोरोना वायरस) लॉकडाउन के दौरान डीएम अजय शंकर पांडे और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जनपद के बॉर्डर के विभिन्न स्थानों जैसे कि आनंद विहार, कौशांबी बस स्टैंड, यूपी गेट व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों आदि का जायजा लिया हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ड्यूटी पर मौजूद मिले पुलिसकर्मियों को सजग रहते हुए संक्रमण से खुद के बचाव रखने के लिए सैनिटाइजर एवं साबुन से लगातार हाथ धोने ग्लव्स व मास्क आदि लगाने को लेकर निर्देशित किया गया। एसएसपी ने कहा कि सभी आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं के व्यक्तियों व वाहनों को न रोके जाने के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जनता से अपील की कि आप जहां पर हैं वही रहे, उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सभी आवश्यक सहायता एवं जरूरी सामान की आपूर्ति सुरक्षित की गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक सड़कों पर बाहर ना निकले अन्यथा उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी सहायता व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु 112 पर कॉल करें या फिर अन्य हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। वहीं, एसएसपी ने ड्यूटी पर मुस्तैद मिले पुलिसकर्मियों को ऐसे अन्य जरूरतमंद लोगों को सहूलियत और सहायता उपलब्ध कराते हुए अपने कर्तव्य के साथ साथ मानव सेवा के बारे में भी निर्देशित किया।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.