मेरठ। मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में स्थित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के डीन डा. राजवीर सिंह पर हमले की आरोपित महिला प्रोफेसर आरती भटेले को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंच गई है। पुलिस ने आरती और शूटर नदीम की गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। सुनवाई के बाद नदीम का वारंट जारी हो गया है। आरती के अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी इसलिए उसका वारंट नहीं हो सका।
यह है मामला
11 मार्च की शाम कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव निवासी डीन राजवीर सिंह पर कृषि विवि जाने वाले मार्ग पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर अनिल बालियान निवासी सिसौली थाना भौरा कलां हाल निवासी मोदीपुरम, शूटर आशु चट्ठा निवासी मीरपुर हाफिजपुर और मुनेंद्र बाना निवासी चितौली हाफिजपुर हापुड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्या की साजिश रचने की आरोपित वेटनरी कालेज की महिला प्रोफेसर डा. आरती भटेले और शूटर नदीम की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि आरती को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उसके खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। उसी आधार पर पुलिस ने कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया। इसी के चलते उसे अग्रिम जमानत नहीं मिल सकी।
रजिस्ट्री कार्यालय से मांगा संपत्ति का ब्योरा
बिल्डर अनिल बालियान की संपत्ति के बारे में रजिस्ट्री कार्यालय और आयकर विभाग से ब्योरा मांगा गया है। पुलिस अवैध तरीके से कमाई उसकी संपत्ति जब्त करेगी। उधर, शूटर आशु चट्ठा को उधम सिंह के गैंग में पंजीकृत किया जा रहा है।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.