Categories: विशेष

तबला वादन, वाइस कल्चर, कायदे व अलंकार अभ्यास पर संगीत पण्डितों ने दिये व्याख्यान

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ के संगीत तबला विभाग द्वारा शास्त्रीय संगीत पर आयोजित ऑनलाइन सप्त दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शाला के त्रितीय दिवस में कई अहम विन्दुओं पर चर्चा की गई। अतिथि वक्ता संगीत विभाग दयालबाग विश्वविद्यालय आगरा से प्रोफेसर नीलू शर्मा एवं प्रोफेसर अविराज तायडे नासिक से रहे। सत्र का शुभारंभ प्राचार्य की अनुमति से हुआ कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ वेणु वनिता ने किया।

डॉ. नीलू ने तबला वादन की बारिकियों से कराया अवगत

कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं देश के विभिन्न प्रदेशों से विद्यार्थी संगीतज्ञ शिक्षक एवं सुधी श्रोता ऑनलाइन जुड़े रहे। सर्वप्रथम प्रोफ़ेसर नीलू शर्मा ने अपने प्रदर्शनात्मक व्याख्यान में कहा कि तबला वादन में प्राप्त तालीम के पश्चात वादन में कुशलता एवं प्रवीण प्राप्त करना आवश्यक है, यह वादन कौशल अनुशासन व जागरूक एवं सात्विक रियाज से ही संभव है। कला में स्पष्टता माधुरी एवं सुंदर पूर्ण निखार ही हो इस हेतु रियाज आवश्यक है।

आपको बता दें कि प्रोफेसर नीलू शर्मा तबला वादन में निपुण होने के साथ-साथ कथक नृत्यांगना भी हैं, उन्हें हाल ही में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने तबला वादन के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही सरल एवं ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रस्तुत की जिससे वह अपनी कला में और अधिक निखार ला सकें, उन्होंने बहुत सारे कायदे और हाथ के रखरखाव को तबला वादन पर बजाकर भी प्रस्तुत किया।

संगीत चिकित्सक अभिराज तायडे ने अलंकार अभ्यास पर दिये टिप्स

सत्र के द्वितीय वक्ता प्रोफेसर अभिराज तायडे जी पंडित भीमसेन जोशी जी की परंपरा के गायक है एवं नासिक के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार हैं उन्होंने संगीत चिकित्सा पर भी कार्य किया है, उन्होंने अपने प्रदर्शन आत्मक व्याख्यान में संगीत में वॉइस कल्चर को बताया एवं अलंकार अभ्यास के बारे में लाभदायक टिप्स शेयर किए। उन्होंने गायकी में कुशलता लाने हेतु बहुत सी बारीकियों पर चर्चा की साथ ही विद्यालय संगीत विद्यार्थियों की दशा और दिशा पर भी बात की। अंत में उन्होंने भीमसेन जोशी का एक प्रसिद्ध भजन गाकर इस सत्र को विश्रांति प्रदान की।

इन लोगों के सहयोग से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

इस ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला में गूगल मीट के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस कार्यशाला के सभी अतिथि वक्ता भी आज इस सत्र में जुड़े रहे, जिसमें प्रोफेसर स्वतंत्र बाला शर्मा, डॉक्टर जया शाही, डॉ रुचि, प्रोफेसर पंकज माला शर्मा, विधि नागर प्रमुख है। महाविद्यालय की श्रीमती बीना प्रकाश, डॉक्टर ज्योत्सना, डॉ विनीता गुप्ता, डॉक्टर पूनम सिंह, डॉक्टर शुभा, डॉ राखी, सुश्री सिद्धी कुमारी, सरस्वती कुमारी, दीपा, डॉक्टर दीपिका, कुमारी स्मृति आदि उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों के सवालों का उत्तर भी दिया

दोनों ही वक्ताओं ने सत्र के दौरान यूट्यूब पर लाइव देख रहे प्रतिभागियों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न प्रदेशों से विद्यार्थी शिक्षकों और संगीतज्ञ की सक्रिय सहभागिता है। तकनीकी पक्ष को सुचारु रुप से व्यवस्थित करने में दीपक राठी ने संपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस कार्यशाला का आयोजन गुणवत्ता को ध्यान में रखकर किया गया है। अतः प्रतिभागियों से अंत में 50 प्रश्नों के फीडबैक फॉर्म को भर कर देना होगा। यह कार्यशाला दिनांक 7 जून से दिनांक 13 जून तक प्रतिदिन 4:30 पर प्रारंभ होगी।

प्रस्तुत कार्यशाला में भारतीय शास्त्रीय संगीत में समाहित सभी प्रमुख तत्वों पर प्रदर्शनात्मक व्याख्यानों द्वारा जानकारी दी जाएगी । कोविड-19 के इस समय में विद्यार्थियों,शोधार्थियों तक चिंतकों एवं शिक्षकों के विचार एवं अनुभव प्रेषित करने के लिए यह ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन संकल्पित है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

7 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

8 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.