बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार सुबह तूफान और बारिश का कहर आया। तूफान के चलते कोतवाली शहर थाना अंतर्गत इंन्द्रलोक कॉलोनी के पास में एक पेड़ सड़क पर जा रही ईको कार पर आ गिरा, जिसके चलते कार सवार 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह को कंट्रोल रूम को दुर्घटना के संबंध सूचना मिली थी। तत्काल सूचना पर राहत-बचाव दल के साथ पुलिस मौके पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद नासिर (45) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शहनाज और मोहम्मद वाजिद का इलाज चल रहा है।
हादसा उस वक्त हुआ जब एक महिला समेत तीन कार सवार लोग हरियाणा से मंडावली अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोतवाली शहर थाना अंतर्गत इंन्द्रलोक कॉलोनी के पास पहुंची, तूफान के चलते सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ कार पर आ गिरा। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर से घायल हो गए।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.