Categories: विशेष

दिल्ली में आपका कब्जा, केजरीवाल बोले राजनीति की अच्छी शुरुआत

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्रीऔर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली केलोगों ने एक नयी राजनीति को जन्म दिया है जिसमें काम करने वालों को फिर से मौका दियागया है।
आप कार्यकर्ताओं के बीच आजकेजरीवाल ने यहां जीत का श्रेय दिल्लीवासियों को देते हुए उनका आभार जताया। उन्होंनेकहा कि दिल्ली की जनता ने तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि यह हर उसपरिवार की जीत है जिसे दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलती है, जिसके बच्चों को अच्छी शिक्षामिली है।
जिसे अस्पतालों में अच्छाईलाज मिला है, जिसे सस्ती बिजली मिली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक नयीराजनीति को जन्म दिया दिया और वह है काम की राजनीति। दिल्लीवासियों ने साफ संदेश दियाहै कि वोट उसी को ,जिसने काम किया है। यही राजनीति देश को आगे ले जाने का काम करेगी,यह भारत माता की जीत है और पूरे देश की जीत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमंगलवार है जो हनुमान जी का दिन है। उन्होंने दिल्ली पर कृपा बरसायी है वह उनका भीधन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु से यही कामना है कि आने वाले पांच साल भीदिशा दिखाते रहें ताकि दिल्लीवासियों की सेवा करता रहूं। उन्होंने कहा कि अगले पांचवर्षों में दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर इसे सुंदर और स्वच्छ शहर बनायेंगे।उन्होंने पार्टी की इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंनेदिनरात मेहनत करके पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया।
केजरीवाल ने अंत में अपनेपरिवार का भी आभार जताते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग के कारण ही वह आज इस मुकाम तकपहुंचे है। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, बेटी और बेटा भी मौजूद था। गौरतलब है किअब तक रुझानों में आप को 63 सीटों पर बढत है जबकि भारतीय जनता पार्टी सात सीटों परआगे चल रही है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.