Categories: विशेष

दुकान के आगे कूड़ा को लेकर नगर पालिका के सफाईकर्मी व दुकानदारों में भिड़न्त

कूड़ा हटाते नगर पालिका परिषद के कर्मचारी एवं मौजूद दुकानदार।    फोटो: ई-रेडियो इंडिया
  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। कस्बा मुरादनगर के मेन रोड पर नाले से कूड़ा निकालने को लेकर मुरादनगर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों और दो दुकानदारों के बीच धक्का-मुक्की व मारपीट हो जाने का मामला सामने आया हैं।

आपको बताते चलें कि नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी बुधवार दोपहर मुरादनगर से कस्बा रोड पर नाले से कूड़ा निकालने के लिए गए थे कि तभी गद्दे के दो दुकानदारों की सफाई कर्मचारियों से दुकान के आगे कूड़ा निकालने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई और देखते ही देखते मारपीट भी हो गई।

मुरादनगर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय उन्होंने नाले से कूड़ा निकाला तो दोनों दुकानदारों ने सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कूड़े को लेकर दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हो गई और फिर मारपीट भी हो गई।

गौरतलब है कि धक्का-मुक्की के उपरांत गद्दे के दोनों दुकानदारों ने सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें सफाई नायक के सिर में छोटी-मोटी चोटे आई हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि दोनों दुकानदारों ने पांच-छह लोगों समेत उनके साथ मारपीट की हैं। जिसके मद्देनज़र रखते दुकानों के आगे स्थित नाले पर पड़े चबूतरे को नगर पालिका परिषद की जेसीबी द्वारा चबूतरे को तोड़ दिया गया हैं।

हिरासत में लिये गये उपद्रव करने वाले लोग।
दरअसल, दोनों ही दुकानदार एक ही परिवार के सदस्य हैं और उनके पिता देवी सिंह का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की हैं। उनका कहना है कि उल्टा नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने ही उनके साथ धक्का-मुक्की की हैं, जिससे उनकी कमर में छोटी-मोटी चोट आई है और वह अस्थमा की बीमारी से भी ग्रस्त हैं।

वहीं, दूसरी तरफ सफाई प्रभारी राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके सफाई कर्मचारियों के साथ दोनों दुकानदारों समेत पांच-छह लोगों ने कूड़ा निकालने को लेकर मारपीट की हैं। जिसको मद्देनज़र रखते सफाई कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई हैं।

आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों और दोनों दुकानदारों के बीच हुए विवाद में कुछ समय के लिए कस्बा रोड पर भीड़ सी लग गई थी और रास्ता भी जाम सा हो गया था। जिसके चलते मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुकानदारों को हिरासत में ले लिया हैं।

थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक नगर पालिका परिषद की ओर से कोई तहरीर नहीं आई हैं, यदि कोई तहरीर उन्हें दी जाती है तो पुलिस निश्चित रूप से अग्रिम कानूनी कार्रवाई करेगी।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

3 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

3 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.