Categories: विशेष

दु:खद खबर: सरकारी मदद के लिये धरने पर बैठने को मजबूर हुआ शहीद का परिवार

  • संवाददाता || ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। एक शहीद का परिवार ऐसा भी है जो सरकार के आगे मुंह खोलकर मदद मांगने को मजबूर हो गया है…. सरकारी सिस्टम के आगे सब्र का बांध टूट गया और समाज के हाकिम जब शहीद के पिता केपी सिंह, मां कमलेश देवी, बहनें शिवानी व प्रियंका के मन की व्यथा न समझ सके तो अन्त में मुंह खोलना ही पड़ा…

वीडियो देखने के लिये यहां क्लिक करें

धरने पर बैठना पड़ा… सरहद पर तैनाती के दौरान पांव फिसल गया और मेरठ के सिल्वर सिटी कालोनी निवासी लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी शहीद हो गये… अमूमन सरकार शहीदों के परिजनों से स्वयं मुलाकात करती है… या कोई प्रतिनिधि भेजती है… यहां भी ऐसा हुआ लेकिन दूसरों की जेबों को ठीक से तौलने वाले नेताओं में से किसी की इतनी औकात नहीं हुई कि वो शहीद के परिजनों आर्थिक हालात को समझ सके… हो सकता है समझ भी लिया हो और नजरअंदाज कर दिया…

परिजनों की मांग है कि उनके जिगर के टुकड़े के नाम पर एक अदद सड़क का निर्माण हो, प्रतिमा लगाई जाये और परिजनों में से किसी एक को सरकारी नौकरी दी जाये…

खैर… सरकार अभी कोरोना महामारी के चलते व्यथित होकर आम जनता से खुद मदद मांग रही है… विधायकों की फौज… सांसद का गृह जनपद और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता… इतना सब होने के बावजूद… यहां सब के सब मात्र कर्मचारी बने हुये हैं… अफसरशाही के आगे तो यहां की राजनीति बंधक है साहब…. ब्यूरो रिपोर्ट 

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

17 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

17 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

17 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.