Categories: विशेष

दूध लेकर घर जा रहे पीपरा के वृद्ध को बदमाशों ने मार दी गोली, स्थिति गंभीर

बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया पोखरा के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के करीब बदमाशों ने 73 वर्षीय शिवजी ठाकुर को गोली मार दी। घायल को एक गोली सीने में व दूसरी गोली गर्दन में मारी गई है। शिवजी ठाकुर बंजरिया थाना क्षेत्र के पीपरा गांव के निवासी हैं।
जिनका शहर के सिंघिया गुमटी के समीप डेरा है। बताया जाता है कि शिवजी ठाकुर गुरूवार की शाम डेरा के बगल में दूध लाने गए थे। वे दूध लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद शिवजी ठाकुर सड़क पर तड़प रहे थे। जिसे देखकर आसपास के लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर एएसपी सह सदर एसडीपीओ विनीत कुमार ने नर्सिंग होम पहुंचकर
मामले की जानकारी ली। इसके बाद बंजरिया थाना के अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिया।
बताया जाता है कि जिले के सदर अनुमंडल में गोली मारने की घटना हाल के दिनों में काफी बढ़ गई है। बदमाश आए दिन गोली मारकर हत्या, लूट आदि घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

2 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

2 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.