बिहार

नई दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति के कोच में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

छपरा। छपरा में एक बड़ा रेल हादसा होते होते बचा है। यहां नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन के कोच में आग लग गई है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। जानकारी के अनुसार छपरा सोनपुर रेल खंड के गोल्डेनगंज स्टेशन के समीप घटना घटी है। बताया जा रहा कि, बिहार संपर्क क्रांति दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान सोनपुर में ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। वहीं इस कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि इसमें कोई हताहत की खबर अब तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा कि, स्लिपर कोच में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मचने लगी। इसी दौरान लोको पायलट एवं गार्ड को भी इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद ट्रेन को रोक कर गार्ड एवं लोको पायलट नीचे उतरे। जांच करने पर पता चला कि ब्रेक बाइंडिंग से होने वाले घर्षण के कारण पहिये से धुआं निकलने लगा था। इसे ठीक कर 15 मिनट बाद ट्रेन छपरा के लिए रवाना हो गई। इस मामले में पूछे जाने पर छपरा जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग से उत्पन्न घर्षण के कारण ऐसी घटना होती है। रेलवे प्रशासन यात्री सुरक्षा व संरक्षा के मामले में हमेशा सक्रिय रहता है। रेलवे का एक विभाग गाड़ियों एवं पटरियों के देखभाल एवं निगरानी के लिए काम करता है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

25 minutes ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

This website uses cookies.