बोर्ड बैठक में किराए पर दी गयीं सम्पत्तियों के किराए बढाने पर भी विचार किया गया जिसमे बोर्ड द्वारा किराए पर दी गयी सम्पत्तियों के किराए पुनर्निर्धारण करके आगामी 1 अप्रैल से नई पॉलिसी लागू किये जाने पर सहमति बनी ।
बैठक में घर घर कूड़ा उठाने हेतु दिया गया ठेका रिव्यू किये जाने पर सहमति बनी विदित हो के उक्त ठेके को इस बार पहले से ज्यादा मूल्य पर दिए जाने से चौतरफा विरोध प्रारम्भ हो गया था । जिसपर आज़ बोर्ड द्वारा उक्त ठेके को रिव्यू किये जाने पर सहमति बनी ।
केंट क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टिविटी हेतु टावर लगाने वाली कंपनी इंडस को सही प्रक्रिया पालन करने और सिग्नल सुचारू किये जाने हेतु नोटिस जारी किए जाने का निर्णय लिया गया ।
केंट हॉस्पिटल के दवा सप्लायर बाबा मेडिकल स्टोर को उनके द्वारा वर्ष 2002 से 2006 के बीच सप्लाई की गई दवाओं के भुगतान को तत्कालीन सी ई ओ के सी गुप्ता द्वारा रोक दिया गया था और उक्त विषय मे जांच बैठा दी गयी थी। बाद में कुल चालीस लाख के बिलों में ढाई लाख के बिल फर्जी भी पाए गए थे । उक्त विषय मे सी बी आई द्वारा भी जांच की गई थी । अब बाबा मेडिकल स्टोर की ढाई लाख के अलावा बाकी रकम के भुगतान की मांग करने पर एक्ट मामला वर्तमान बोर्ड के समक्ष रखा गया जिसपर बोर्ड में बकाए भुगतान किए जाने पर सहमति बनी ।
अंत मे पत्रकारों को मीटिंग हॉल से बाहर जाने का अनुरोध करके टोल के विषय पर गोपनीय बैठक की गई जो लगभग 1 घण्टा 20 मिनट चली । बैठक में शामिल हुए सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल द्वारा बाद में जानकारी दी गयी के आज़ की बैठक में टोल के विषय मे कोई निर्णय नही लिया जा सका । क्योंकि उक्त विषय मे बहुत से तकनीकी पहलू भी हैं जिनपर विचार किया जाना आवश्यक है । मामला कोर्ट के संज्ञान में भी है अतः उक्त विषय मे कल पुनः बैठक करके जनहित में कोई सार्थक निर्णय लिया जाएगा ।
केंट बोर्ड की बैठक में किसी विषय पर गोपनीय बैठक किये जाने पर उठे सवाल के जवाब में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा बताया गया के संसद की कार्यवाही का तो सीधा प्रसारण किया जाता है परन्तु स्टैंडिंग कमेटियों आदि की बैठक भी गोपनीय ही रहती है अतः केंट बोर्ड में जब भी बोर्ड अध्यक्ष को गोपनीयता बनाये रखने की आवश्यकता महसूस हो वो बैठक को गोपनीय करके निर्णय की जानकारी पत्रकारों को दे सकते हैं क्योंकि मीडिया की मौजूदगी में कभी कभी राजनीतिक बयानबाज़ी ज्यादा हो जाती है जिससे मूल मुद्दे पर सार्थक चर्चा संभव नही हो पाती ।
बैठक में बोर्ड अध्यक्ष अनमोल सूद , सांसद राजेन्द्र अग्रवाल विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, मुख्य अधिशाषी अधिकारी प्रसाद चव्हाण , उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी , सदस्य रिनी जैन , बुशरा कमाल, बीना वाधवा, अनिल जैन , नीरज राठौर , मंजू गोयल, धर्मेंद्र सोनकर, एडम कमांडेंट जी ई साउथ व अन्य सैन्य अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक बृजेश सिंघल , एकाउंटेंट सुधीर कुमार व रिवेन्यू अधीक्षक जय वीर तोमर शामिल हुए
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.