गाज़ियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मोहल्ला प्राणगढी निवासी घर से बाहर टहलने निकले 2 लोगों पर कुछ हमलावरों द्वारा गोलियां चलाए जाने का मामला सामने आया हैं। जिसके चलते गोलियां चलने से एक दूसरे के साथ घर से बाहर टहलने निकले दोनों लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है तो वही दूसरा एक व्यक्ति घायल हो गया हैं।
गौरतलब है कि जिसके उपरांत मृतक के भाई रोहित कुमार ने छह हमलावरों को नामजद करते हुए उनके विरुद्ध थाने में एक लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसको मद्देनज़र रखते हमलावरों की गिरफ्तारी हेतु दो टीमों का गठन किया गया था।
आपको बता दें कि गठित टीमों ने एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा शातिर अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए नामजद आरोपियों में से दो आरोपियों को मात्र 24 घंटों के भीतर पुराने बस अड्डे के पास स्थित शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें थाने ले आई हैं। पुलिस ने इनके पास से हत्याकांड में शामिल दो तमंचे और दो कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।
बता दें कि अभियुक्त गणों को पकड़ने वाली टीम में थाना सिहानी गेट प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह व उनकी टीम के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव कुमार, बलराम सिंह सेंगर, वरिष्ठ सिपाही इरशाद, सिपाही मनोज कुमार और सिपाही विनीत कुमार मौजूद रहे हैं।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.