Categories: धर्म

निर्धन कन्या सेवा समिति ने त्रितीय वार्षिकोत्सव को किया बांके बिहारी के नाम, श्रद्धा भाव से झूमे लोग

  • सुंदर गौतम || ई-रेडियो इंडिया
मेरठ। निर्धन कन्या सेवा समिति ने अपने तृतीय वार्षिकोत्सव को धूमधाम से मनाया, एक शाम बांके बिहारी के नाम कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर डी ब्लॉक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की महिला कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल ने अध्यक्षता की।

वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा व नौचंदी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की तो वहीं दर्शकदीर्घा में मौजूद लोगों ने श्रीकृष्ण जी के चरणों में श्रद्धा से शीष झुकाकर आशिर्वाद लिया।

इस दौरान निर्धन कन्या सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन तोमर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इसी तरह धूमधाम से अपने वार्षिकोत्सव को बांके बिहारी के नाम करते हैं, इसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उधर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भाजपा नेत्री पूजा बंसल ने ई रेडियो इंडिया को बताया कि वो समिति के कार्यों से प्रभावित हैं और इसीलिये वो लगातार सहयोग करती रहती हैं। निर्धन कन्या सेवा समिति अस्तित्व में आने के बाद से लगातार महिलाओं, बच्चियों को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक कार्यों को अंजाम दे रही है। समिति की महिला सदस्यों और विभिन्न जिले के पदाधिकारियों के सहयोग और समर्पण से सचिन तोमर ने समाज के लोगों का दिल जीत लिया है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Share
Published by
eradioIndia.com

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

23 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

23 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.