मेरठ

नीला ड्रम बन गया जी का जंजाल, अब आ रही ऐसी खबरें

मेरठ। जिले में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल संग मिलकर पति सौरभ, जिस तरह से की उसने सबको हैरान कर दिया। मुस्कान ने अपने पति के 15 टुकड़े करके एक नीले ड्रम में डाल दिए। इतना ही नहीं सीमेंट से भी इन टुकड़ों को दबा दिया था. जब से यह ड्रम हत्याकांड हुआ है तब से मेरठ के मार्केट में नीले ड्रम की खरीदारी पर काफी असर पड़ा है।

सिर्फ मेरठ ही नहीं बल्कि दिल्ली के मार्केट में भी इसका असर देखने को मिला. बेचारे दुकानदार कहने लगे कि इन नीले ड्रमों का क्या कसूर है. मगर, अब दुकानदारों ने एक अलग तरकीब निकाल ली है. उन्होंने नीले ड्रमों को दुकानों से आउट कर दिया, जबकि और नए रंग के ड्रम रख लिए हैं।

बता दें, सौरभ राजपूत हत्यकांड के मुख्य आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी ने नीले ड्रम में लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। ये ड्रम मेरठ के जली कोठी इलाके से खरीदा गया था। इस इलाके में ड्रम का कारोबार करने वाले बेहद निराश हो गए थे।

लोगों का कहना था कि अब लोग खासतौर से नीला ड्रम लेने से ही परहेज कर रहे हैं. मेरठ के घंटाघर के पास जितनी भी दुकानों में ड्रम बेचे जाते हैं, वहां सन्नाटा नजर आने लगा। दुकानदार लोगों से अपील करते नजर आ रहे थे कि अपराध जिसने किया वो जेल में है, इसमें ड्रम का क्या कसूर। दुकानदार ग्राहकों के पास जा-जाकर ड्रम की खासियत बताते नजर आ रहे. वो कहते हैं कि ये ड्रम पानी के लिए उपयोगी है, अनाज रखने के लिए उपयोगी है।

फिर भी कोई खरीदने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में अब दुकानों पर नीले ड्रम के बाद भगवा ड्रम की एंट्री हो गई है। भगवा ही नहीं बल्कि दुकानदार हरे रंग के ड्रम भी ले आए हैं। बताया जा रहा है कि रंग बदलने के बाद लोग ड्रम खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहीं दुकानदारों में पुलिस का खौफ भी नजर आया। उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है। वहीं, नीले ड्रम खरीदने वालों से वजह भी पूछ रहे हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.