अन्तत: कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे को इनकाउंटर में यूपी एसटीएफ ने ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की गाड़ी पलट गई थी, जिसमें विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ले जाया जा रहा था। ठीक उसी समय विकास दुबे पिस्टल लेकर भागने की फिराक में था लेकिन एसटीएफ ने उसे ढेर कर दिया। हालांकि कहानी क्या है ये आप भी समझ रहे होंगे?
सबसे अहम बात यह है कि एक अपराधी जो 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर चुका था वह एनकाउंटर में मारा गया है और उसके पक्ष में किसी भी कीमत पर खड़े होते हुए नहीं दिखना चाहिए किसी भी राजनेता को, किसी भी अधिकारी को और किसी भी पत्रकार को।
एक अपराधी मारा गया बहुत बड़ी बात है। यह अब तक क्या होता था अपराधी इसी तरह की वारदातें करते थे और सरेंडर कर के जेल में चले जाते थे और वहां से अपना साम्राज्य चलाते थे। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि अपराधियों को हैंड टू हैंड खत्म किया जा रहा है। इसका असर यह होगा कि जो भी अपराधी होंगे, जो वारदात करते हैं और यह सोचते हैं कि जेल में जाएंगे और आराम से दस बीस वर्षों तक मुकदमा चलेगा और जीवित रहेंगे तो उनकी इस मंशा पर कहीं ना कहीं विराम लग रहा है। ऐसे में योगी सरकार बधाई की पात्र हैं, इस तरह से इनकाउंटर शुरू किए गए हैं अपराधियों पर लगाम लगेगा।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार पटलने से बचाई गई है, गाड़ी नहीं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री जी आप के शासनकाल में जितने भी बदमाश अरेस्ट होते थे, वह अपनी हरकतों को अंजाम देने के बाद आराम से जेल में रहते थे और वहां से डर का माहौल बनाते थे और आप लोगों की सरकार चलाते थे। ऐसे में अब उस तरह का माहौल खत्म होता जा रहा है तो इसका दुख आपके मन में है तो इस एनकाउंटर का आप बचाव मत कीजिये मत कीजिये। हर हाल में योगी सरकार और यूपी एसटीएफ बधाई की पात्र है।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.