Categories: विशेष

पाताल लोक का ट्रेलर रिलीज, अनुष्का की वेब सिरीज में दिखी खतरनाक स्टोरी

अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. कुल तीन मिनट के इस ट्रेलर में क्राइम की बेहद दर्दनाक और भयानक कहानी दिख रही है. ये वेब सीरीज एक सस्पेंस थ्रिलर है जिसमें क्राइम ड्रामा दिखाया जाएगा।
इस सीरीज में जयदीप अहलावात एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा नीरज काबी और अभिषेक बनर्जी मुख्य किरदारों में हैं. ट्रेलर की शुरुआत होती है जयदीप अहलावत की आवाज के साथ होती है जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि इस दुनिया में तीन लोक होते हैं. पहला स्वर्ग लोक जिसमें अमीर लोग रहते हैं, उसके बाद आता है धरती लोक, जिसमें आम लोग रहते हैं. इसके बाद आता है पाताल लोक, जिसमें रहते हैं कीड़े. कई बार ये कीड़े पाताल लोक से धरती लोक तक आ जाते हैं और फिर उन्हें खत्म करने के लिए आम आदमी को आगे आना पड़ता है।
ट्रेलर में एक साइको किलर विशाल त्यागी की कहानी दिख रही है, इसका किरदार अभिषेक बनर्जी निभा रहे हैं. विशाल त्यागी जो हाथोदा त्यागी के रूप में जाना जाता है, वह एक अस्थिर, निर्मम और एक सीरियल किलर की भूमिका निभा रहे हैं. यह किरदार भी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनेता अभिषेक बनर्जी द्वारा निभाया गया है जिनकी परफॉर्मेंस रोंगटे खड़े करने वाली है।
विशाल एक के बाद एक करीब 30 से ज्यादा मर्डर कर चुका है और अभी भी पुलिस के हाथ से बचा हुआ है. अब इस क्रिमिनल को पकड़ने का जिम्मा जयदीप को दिया गया है जिस पर इस केस को लेकर काफी प्रेशर है।

निर्माता सुदीप शर्मा (उड़ता पंजाब, एनएच 10 के लेखक) द्वारा बहुप्रतीक्षित अमेजॅन ओरिजिनल सीरीज ‘पताल लोक’ 15 मई, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है. इस बहुप्रत्याशित श्रृंखला का आधिकारिक ट्रेलर 5 मई, 2020 को सुबह 11:34 बजे रिलीज किया जाएगा.

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

6 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.