Categories: विशेष

पुलिस की उगाही टेम्पो चालक के लिये बनी मुसीबत, खुद ही लगा ली आग

मेरठ। पुलिस की प्रताणना व उगाही की खबरें आजकल आम हो गईं हैं….. लेकिन कई बार ऐसी सिचुएशन आ जाती है जब यह निर्णय कर पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर सच क्या है?

पिछले दिनों मेरठ के टीपीनगर थाने के पास चंद्रलोक कॉलोनी के रहने वाले ऑटो चालक अश्वनी लोधी ने खुद को आग लगा ली। उसका आरोप था कि टीपीनगर थाने का दरोगा उससे अवैध रूप से पैसों की मांग करता था। रकम न दे पाने पर दरोगा ने उसे सबके सामने ही थप्पड़ जड़ दिये।

अपमानित महसूस करते हुये टेम्पू चालक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इसके बाद आपस-पास के लोगों ने जैसे तैसे उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालात गंभीर होने की स्थिति में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद आरोपी दरोगा राजदीप पूनिया के खिलाफ जनता में आक्रोश फैल गया। मौके पर सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी पहुंचे… जैसे-तैसे लोगों को शांत कराया। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने भी कोई स्पष्ट मत नहीं रखा और इस प्रकरण को जांच का विषय बताया….

कुल मिलाकर देखना यह है कि क्या इस घटना की निष्पक्ष जांच पूरी की जायेगी। क्या दारोगा के खिलाफ दर्ज किये गये मुकदमे में सच्चाई से सभी पहलुओं को लिखा जायेगा?

क्षेत्राधिकारी चक्रपाणि त्रिपाठी ने आइमा से इस प्रकरण में बातचीत करने से साफ इंकार कर दिया। जिससे स्पष्ट रूप से यह ज्ञात हो चुका है कि कहीं न कहीं इसमें अब बयानबाजी से पुलिस बच रही है…..

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.