Categories: विशेष

पुलिस की प्रताड़ना से ऑटो चालक ने खुद को लगाई आग, निजी अस्पताल में भर्ती

एसआई राजदीप पुनिया पर कई गम्भीर आरोप
पहले भी लग चुके है उगाही के इल्जाम
मेरठ। थाना टीपी नगर  क्षेत्र निवासी चंद्रलोक कॉलोनी ऑटो चालक अश्वनी लोधी बागपत रोड पर टेंपो चलाता है। आरोप है कि भोला रोड चौकी पर तैनात एसआई राजदीप पुनिया उससे जबरन वसूली करता है। अश्वनी ने कई बार इसका विरोध किया लेकिन दरोगा नहीं माना। बताया जाता है ​कि रविवार को मलियाना रोड पर दरोगा राजदीप ने अश्वनी को रोक लिया और उससे पैसे मांगे, इस पर युवक ने मना कर दिया। आरोप है कि इससे भड़के दरोगा ने उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए।

भरेबाजार इस तरह पिटाई से युवक ने काफी अपमानित महसूस किया, बताया जाता है कि दरोगा के जाते ही उसने टेंपो से तेल निकालकर खुद पर उड़ेला और आग लगा ली। बीच बाजार उसे जलते देख दूसरे टेंपो चालकों ने जैसे तैसे उसकी आग बुझाई और उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया।

Demo Pic

टेंपो चालक के आग लगाने की खबर पर काफी संख्या में लोग केएमसी पहुंच गए और दरोगा के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर दरोगा राजदीप पुनिया भी अस्पताल पहुंचा तो लोगों ने उसका जबरदस्त विरोध किया और उसे खूब खरी खोटी सुनाई। सूचना पर सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। लोगों को कहना था कि दरोगा जबरदस्ती लोगों को तंग करता है, उसकी वजह से एक युवक को ऐसा कदम उठाना पड़ा। खबर मिलते ही टेंपो चालक के घरवाले भी अस्पताल पहुंचे। उसकी बूढ़ी मां का रो रोकर बुरा हाल था। 

सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि युवक के बयान लिए जा रहे हैं, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उसे अच्छे से अच्छा इलाज दिलाया जाएगा अगर जरूरत पड़ी तो आर्थिक मदद भी की जाएगी। दरोगा के रवैये के संबंध में उनका कहना था कि मामले में जांच कराई जाएगी, अगर दरोगा की गलती होगी तो कार्रवाई भी होगी। वहीं अस्पताल में भर्ती अश्वनी की हालत काफी खराब थी। आग के कारण उसका शरीर पचास फीसदी से ज्यादा झुलस गया था।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

5 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

5 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.