देश

पुलिस को निठोरा रोड पर मिला था अज्ञात शव, पुलिस ने 5 को दबोचा

कब्जे से कागजात, नंबर प्लेट व लूटी हुई वैगनआर कार कटी हुई हालत में हुई बरामद

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। थाना लोनी पुलिस ने निठारा रोड पर पड़े मिले अज्ञात शव के हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इनके पास से लूटी हुई वैगनआर कार कटी हुई हालत में बरामद हुई हैं।

आपको बताते चलें कि 2 जनवरी की सुबह थानाक्षेत्र के निठोरा रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। जिसके चलते पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा भरते हुए मृतक की शिनाख्त के लिए उसके फोटो और पंपलेट छपवा कर आस-पास के थानों एवं जनपदों में चस्पा करा दिया था। इतना ही नहीं, मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो को वायरल करा दी गई थी।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपलोड हुए फोटो को देखकर 6 दिन के बाद मृतक का छोटा भाई वादी सुशील पाल पुत्र शिव रतन निवासी दिबियापुर औरैया, हाल ईकोटेक तृतीय गौतमबुधनगर थाने पहुंचा और उसने मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान अपने बड़े भाई के रूप में की थी।

वादी सुशील पाल ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई सुनील कुमार ओला कंपनी में अपनी गाड़ी वैगनआर ओला ऐप के माध्यम से चलाया करता था। पुलिस ने वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जैसी विवेचना प्रारंभ कि और ओला कंपनी से जानकारी की तो पुलिस को ज्ञात हुआ कि आखरी बुकिंग राहुल सैनी के नाम से कराई गई थी। जिसके नंबर की सीडीआर प्राप्त करने पर पुलिस को पता पड़ा कि यह नंबर फरहनाज़ पत्नी युसूफ की आईडी पर रजिस्टर्ड हैं। जिसे उसका पति युसूफ इस्तेमाल करता हैं।

बता दें कि इस घटना को मद्देनज़र रखते हुए एसपी ग्रामीण ने ईरज राजा ने टीम का गठन किया और उन्हें उचित निर्देश देते हुए जल्द से जल्द खुलासा करने को लेकर निर्देशित किया था। जिसके चलते पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर युसूफ पुत्र मुबारक निवासी थाना लोनी बॉर्डर, शाने आलम उर्फ शानू उर्फ सुपारी पुत्र अतीक निवासी थाना नहटौर बिजनौर और साहिल पुत्र जगदीश निवासी थाना लोनी को नेहरू पार्क आर्य नगर से गिरफ़्तार कर लिया हैं।

सख्ती से की गई पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उन्होंने लूटी गई वैगनआर कार को नईम और उसके भाई नदीम पुत्र शहीद अहमद निवासी थाना धामपुर बिजनौर को 15 हज़ार रूपए में बेच दी हैं। जिसको मद्देनज़र रखते हुए पुलिस ने अभियुक्त गणों की निशानदेही पर दबिश देकर नईम और नदीम के घर/गोदाम से उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वैगनआर कार को हम लोगों ने काट दिया हैं। जिसके बाद पुलिस ने कटी हुई कार, कागजात और नंबर प्लेट को भी वहां से बरामद कर ली हैं, साथ ही नईम और नदीम को भी गिरफ़्तार कर लिया गया हैं।

थाना लोनी प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त गण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध कई मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों के साथ उन दोनों कबाड़ियों को भी गिरफ़्तार कर लिया गया हैं, जिन्होंने कार को खरीदी और काटी थी। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं। वहीं, बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह, विजय कुमार यादव, संजीव कुमार, वरिष्ठ सिपाही मनोज कुमार, रविंद्र कुमार, सचिन, सिपाही विजय राठी, सुरजीत, पवन शर्मा और सिपाही विकास मौजूद रहे हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.