Categories: विशेष

पुलिस ने तार चोरी की घटनाओं का किया पर्दाफाश

फाईज़ अली सैफी, गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी एवम् एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन द्वारा समस्त देहात थानाक्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हेतु दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना भोजपुर पुलिस ने तार चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस को इनके पास से कोपर के तीन केबिल मंडल (25 मीटर), कॉपर की जली हुई केबिल के 10 मंडल (25 किलोग्राम), 70 मीटर एलमुनियम तार, 2 तार के टुकड़े, 2 अवैध चाकू, अलग-अलग सील सर्वे मोहर मय नमूना मोहर, एक प्लस और एक छोटे हाथी नामक पिकअप गाड़ी भी बरामद हुई हैं।

वहीं, पुलिस को पकड़े गए शातिर अभियुक्तों ने अपना नाम मोबिन पुत्र शमीम, दूसरे ने अमन पुत्र सोनू, तीसरे ने रईसुद्दीन उर्फ रईसू पुत्र शब्बीर और चौथे ने नदीम पुत्र शमीम निवासी थाना मुरादनगर गाज़ियाबाद बताया हैं। दरअसल, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह थाना भोजपुर, मोदीनगर, निवाड़ी और मुरादनगर के विभिन्न क्षेत्रों में एलटी लाइनों से एलमुनियम का तार, ट्यूबवेलों से कॉपर का तार, समर सेविल व ट्रांसफार्मर से कोयल भी चोरी कर लिया करते हैं। इतना ही नहीं, इन्होंने बताया कि वह चोरी किए गए सामान को बेचकर अवैध रूप से पैसा कमाते हैं।

थाना भोजपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त गण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध थाना भोजपुर और थाना मुरादनगर में एक दर्जन के करीब मुकदमें दर्ज हैं। वहीं, शातिर चोरों को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष चौहान, कपिल कुमार, कर्मवीर सिंह, वरिष्ठ सिपाही संजीव राठी, सिपाही दिनेश कुमार और सिपाही अमजद मौजूद रहे हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.