Categories: विशेष

पुलिस ने दिनदहाड़े हुई हत्या का किया खुलासा, 3 हत्यारोपी गिरफ़्तार

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा गठित की गई विभिन्न टीमों ने दिनदहाड़े हुई हत्या का खुलासा करते हुए प्रकाश में आए तीन हत्यारोपीयों को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इनके पास से हत्या में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली हैं। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान निखिल पुत्र वीरेंद्र उर्फ बिंदर, दूसरे की विनीत पुत्र विनोद और तीसरे की नितिन पुत्र जगदीश निवासी थाना लोनी गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं।

आपको बताते चलें कि लोनी थानाक्षेत्र की चिरोड़ी मार्केट में एक हलवाई का कार्य करने वाले व्यक्ति की दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी। जिसकी इलाज के दौरान मोहननगर के नरेंद्र मोहन अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके संबंध में मृतक मनोज कुमार के चाचा वादी घनश्याम दास पुत्र दीपक चंद्र निवासी थाना इंदिरापुरम ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध थाना लोनी में एक तहरीर दी थी।

गौरतलब है कि इस हत्याकांड के उपरांत एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन एवं क्षेत्राधिकारी लोनी समेत आदि मौके पर पहुंच गए थे तथा उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। जिसको मद्देनज़र रखते एसएसपी कलानिधि नैथानी ने तीन टीमों का गठन किया था तथा जल्द से जल्द खुलासा करने को लेकर टीमों को निर्देशित भी किया था। जिसका अनुपालन करती पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद आदि से अभियुक्त गणों की पहचान कर बागपत, गाज़ियाबाद, गौतमबुधनगर, दिल्ली में बराबर दबिश दी जा रही थी तथा अभियुक्त गणों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने रविवार सुबह ग्राम निठौरा स्थित खड़खड़ी रेलवे स्टेशन से तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया हैं। जबकि, अन्य शेष अभियुक्त गण अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ़्तारी का प्रयास जारी हैं।

पुलिस को पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त गणों ने बताया कि उनका एक गिरोह हैं तथा उन्होंने निर्णय लिया था कि वह लोनी क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए वह एवं आतंक स्थापित करने के लिए हत्या करेंगे, जिससे कि लोग दहशत में आकर इनकी आर्थिक मांगे पूरी करेंगे। जिसके बाद अभियुक्त गणों की सहमति होने के पश्चात अभियुक्त निखिल ने पूरी योजना के तहत अभियुक्त शिवम से कहा था कि वह एक तमंचा और कारतूस का इंतजाम करेगा, जोकि उसने किया। जिसको मद्देनज़र रखते योजना के तहत अभियुक्त निखिल और विनीत ने चिरोड़ी जाकर पहले तो अवैध असलहे के बल पर एक मोटरसाइकिल लूटी और फिर मोटरसाइकिल के पीछे बैठे निखिल ने हलवाई की दुकान पर उतर कर उसके मालिक को तमंचे से गोली मार दी थी और फिर वह मौके से फरार हो गए थे।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 20 हज़ार रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की हैं। वहीं, गिरफ़्तार करने वाली टीम में थाना लोनी से प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भड़ाना, निरीक्षक अपराध ब्रहम कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक इकराम अली, रामप्रताप राघव, वरिष्ठ सिपाही अशोक कुमार, सिपाही विजय राठी, रमन खोखर, अजय पाठक, तो वहीं थाना मुरादनगर से उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, सिपाही नीरज कुमार, अनुज कुमार एवं एसपी ग्रामीण अधीक्षक कार्यालय की गठित टीम से उपनिरीक्षक राम मेहर सिंह, विपिन कुमार, वरिष्ठ सिपाही मनोज, सिपाही कुलदीप व विकास बालियान मौजूद रहे हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

23 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

23 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

23 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.