| सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर की गई थी महिला की सनसनीखेज हत्या। |
गाज़ियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में एक महिला की सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी पुलिस को होते ही उसने मात्र 6 घंटों के भीतर एक हत्यारोपी को तत्काल पकड़ लिया है। जबकि, दो हत्यारोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपी के पास से हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और खोखा भी बरामद कर लिया है।
आपको बताते चलें कि बृहस्पतिवार सुबह जैसे ही वादी सचिन पुत्र रणवीर सिंह निवासी थाना कविनगर ने अपने थाने कविनगर में एक लिखित तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी मां की सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। गौरतलब है कि वादी सचिन ने इस हत्याकांड का हत्यारोपी अपने फूफा विनोद पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी थाना उपरोक्त को बताते हुए एक और अन्य व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर देते हुए आरोप लगाया था।
थाना कविनगर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी शैलेंद्र ने बताया कि इस हत्याकांड को उसी के साथी विनोद के कहने पर अंजाम दिया गया है। वहीं, पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी-कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया है, और अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि हत्याकांड के उपरांत आरोपियों को तत्काल पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम, उपनिरीक्षक मोहम्मद जफर, अरुण मिश्रा, वरिष्ठ सिपाही जयप्रकाश गौतम, सिपाही योगेश कुमार, सुभाष और सिपाही सुनील मौजूद रहे हैं।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.