फाईज़ अली सैफी, गाज़ियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र के कस्बा रोड पर हुई साइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस को इनके पास से चोरी की एक साइकिल बरामद हुई हैं, जोकि इन्होंने चोरी की थी। वहीं, पुलिस को पकड़े गए शातिर अभियुक्तों की पहचान सुल्तान पुत्र शाहिद और दूसरे की राजू उर्फ मुनीर पुत्र गफ्फार निवासी थाना मुरादनगर के रूप में हुई हैं।
आपको बता दें कि रविवार भाजपा नेता प्रशांत गुप्ता पुत्र राज्यपाल निवासी थाना मुरादनगर के घर से बाहर खड़ी उनकी एक साइकिल चोरी हो गई थी। जिसको मद्देनज़र रखते प्रशांत गुप्ता ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज कराया था। गौरतलब है कि थाना मुरादनगर पुलिस ने अज्ञात में दर्ज हुए मुकदमें के उपरांत अपनी सक्रियता के चलते साइकिल चोरी करने वाले चोरों को ढूंढ निकाला और उन्हें गिरफ़्तार करके थाने ले आई हैं।
थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते साइकिल चोरी करने वाले चोरों को ढूंढ निकाला हैं और फिर उन्हें गिरफ़्तार करके उन्हें जेल भेज दिया हैं।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.