Categories: विशेष

पेट्रोल पंप पर तैनात सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर लाइसेंसी बंदूक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ़्तार, एक फरार

  • गिरोह बनाने के लिए थी हथियारों की आवश्यकता, इसी को मद्देनज़र रखते सुरक्षाकर्मी को मारी गई थी गोली तथा लूट ली गई थी सुरक्षाकर्मी की लाइसेंसी बंदूक
  • कब्जे से लूटी हुई लाइसेंसी बंदूक (डीबीबीएल) मय 3 कारतूस (12 बोर), एक तमंचा व एक फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद

फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। आपको बताते चलें कि गत् 17 अगस्त को हाईवे-58 स्थित एक राधेश्याम नामक पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों द्वारा एक सुरक्षा गार्ड सर्वेश को पिस्टल से गोली मार दी गई थी तथा सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक (डीबीबीएल) भी लूट ली गई थी। जिसके संबंध में थाना मुरादनगर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज किया गया था और मामले की जांच की जा रही थी।

आपको बता दें कि इसी क्रम में एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा अपराधी एवम् शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसपी ग्रामीण एवं एसपी अपराध की संयुक्त टीम ने शनिवार रात्रि अपनी सक्रियता के चलते पेरीफेरल रोड की ग्राम नवीपुर की पुलिया को जाने वाले रास्ते से तीन शातिर बदमाशों को गिरफ़्तार करते हुए सुरक्षा गार्ड के साथ की गई घटना का खुलासा कर दिया। जबकि, इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटी हुई लाइसेंसी बंदूक (डीबीबीएल) मय 3 कारतूस (12 बोर), एक तमंचा व एक फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम मनीष पुत्र राजकुमार, दूसरे ने विनीत उर्फ हरि सिंह पुत्र गंगा शरण और तीसरे ने मनोज पुत्र रेवती चरण निवासी थाना मुरादनगर गाज़ियाबाद बताया हैं। वहीं, इनका एक साथी राहुल पुत्र नरेश निवासी थाना मुरादनगर गाज़ियाबाद मौके से फरार हो गया हैं, जिसकी तलाश की जा रही हैं।

पुलिस की पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि अभियुक्त मनोज एक गिरोह बनाना चाहता था तथा गिरोह को बनाने के लिए हथियारों की आवश्यकता पड़ रही थी। बता दें कि हथियारों की कमी को पूरा करने के लिए पेट्रोल पंप पर दी गई घटना की योजना अभियुक्त मनोज ने अपने घर पर ही बनाई थी। इतना ही नहीं, मनोज ने अपने घर राहुल, मनीष और विनीत को भी बुलाया था और फिर हथियार प्राप्त करने के लिए बसंतपुर सैंतली के सुनसान जगह पर स्थित राधेश्याम पेट्रोल पंप पर रात्रि में एकत्रित होकर पानी पीने के बहाने गए इन बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को मौका देखकर पिस्टल से गोली मार दी थी। गौरतलब है कि लूट के दौरान मौके से भागते समय अभियुक्त राहुल की पिस्टल से चली एक गोली अभियुक्त मनीष के कुले पर लग गई थी, जिससे वह जख्मी हो गया था और फिर उसकी लाइसेंसी बंदूक लूट कर गोविंदनगर स्थित एक सुनसान मकान में लाकर छिपा दी थी।

थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं। जिनके विरूद्ध आधा दर्जन के करीब मुकदमें थाना मुरादनगर में ही दर्ज हैं। वहीं, क्षेत्राधिकारी सदर केएन पांडे के अनुसार अभियुक्त मनोज एक कुख्यात किस्म का अपराधी हैं, जोकि पूर्व में जिला बदर भी रह चुका हैं।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी ग्रामीण एवं एसपी अपराध की संयुक्त टीम ने मैनुअल-इंटेलिजेंट, सर्विलांस व अन्य प्राप्त जानकारी की मदद से तीन बदमाशों को गिरफ़्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं तो वहीं पुलिस ने इनके फरार साथी की तलाश शुरू कर दी हैं।

बता दें कि शातिर अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक पम्मी चौधरी, वरिष्ठ सिपाही रविंदर, सिपाही विपिन, अंकित कुमार, अनुज कुमार, नीरज पंवार व सिपाही प्रवेश कुमार मौजूद रहें हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर व्याख्यान आयोजित

1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…

3 hours ago

मार्च में ककड़ी की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए खेती का सही तरीका

किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…

4 hours ago

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

4 hours ago

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सेवादारों से बोले- भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

4 hours ago

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, अब कर्मचारियों को हर साल बतानी होगी संपत्ति

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…

4 hours ago

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

1 day ago

This website uses cookies.