मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ शेयर की कोजी तस्वीर

  • नई दिल्ली

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तीन साल साथ रहने का जश्न मनाया है. दोनों ने जुलाई 2018 में अपनी डेट नाइट्स के दौरान क्लिक की गई खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीरें साझा कीं. दोनों ही तस्वीरों में कमाल लग रहे हैं|

साथ ही दोनों कोजी होते भी नजर आ रहे हैं| फोटो को देखकर दोनों का प्यार साफ जाहिर हो रहा है|अब से कुछ ही घंटे पहले प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीर शेयर की हैं|

  • प्रियंका ने निक के लिए किया प्यारा पोस्ट
  • प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मेरा सब कुछ, आज 3 साल हो गए| एक ही समय में लगता है मानो बस कल की ही बात हो, वहीं ऐसा भी लगता है जैसा जमाना बीत गया. मैं तुमसे प्यार करता हूं.’ प्रियंका ने निक जोनस का हाथ थामे तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बेहद करीब नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे आपने सामने एक-दूसरे से टच कर रहे हैं. तस्वीर में प्रियंका अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट कर रही हैं|

निक ने सेलिब्रेट किया 3 साल का साथ
वहीं निक जोनस ने भी एक तस्वीर पोस्ट की है. उन्होंने लिखा, ‘हमें साथ रहते आज तीन साल हो गए.’ इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट में लिखा, ‘पूछने के लिए शुक्रिया जान.’ इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के सामने बैठ कर खाना एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. दोनों के पीछे बहता पानी दिख रहा है|

प्रियंका ने मनाया 39 वां जन्मदिन

प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को ही अपना 39 वां जन्मदिन मनाया है. उसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की हैं| पूल पार्टी करती प्रियंका उन तस्वीरों में नजर आ रही हैं. प्रियंका ने बेहद शानदार तरीके से अपना जन्मदिन मनाया है.

तस्वीरों में आप देख सकते हैं प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पूल साइड में मस्ती करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस और अपने चाहने वालों को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा है. साथ ही उन्होंने उनका दिन खास बनाने के लिए निक जोनस को भी शुक्रिया कहा है|

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

7 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

8 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.