Categories: विशेष

प्रमुख सचिव, पुलिस महानिरीक्षक, डीएम व एसएसपी ने किया गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों व कम्युनिटी किचन का निरीक्षण

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। COVID-19(कोरोना वायरस) के मद्देनज़र लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन एवम् कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सुधीर गर्ग(प्रमुख सचिव, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश शासन) एवम् पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार एवं डीएम अजय शंकर पांडे व वरिष्ठ एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में भ्रमण कर लाॅकडाउन की स्थिति, हॉटस्पॉट, आइसोलेशन केन्द्रों, कम्युनिटी किचिन व सन्तोष अस्पताल आदि का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया गया। इस दौरान एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन समेत समस्त संबंधित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि जनपद में बनाए गए विभिन्न आइसोलेशन सैंटरो, हॉटस्पॉट केंद्र, विभिन्न बाजारों एवम् कम्युनिटी किचिन में भ्रमण करते हुए लाॅकडाउन की स्थिति तथा कोरोना से उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या से निपटने के लिए संतोष अस्पताल में तैयारियों का जायजा भी लिया गया।
वहीं, मौके पर मौजूद मिले लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना तथा जनपद में बनाए गए सभी हॉटस्पॉट व अन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, इतना ही नहीं आमजन की दैनिक आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के लिए भी कहा गया।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

15 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

16 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

16 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.