Categories: विशेष

प्राइवेट अस्पतालों को देना होगा टीबी मरीजों का आंकड़ा, निक्षय पोर्टल पर होगी अपलोड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब निजी अस्पतालों को भी टीबी मरीजों की सारी जानकारी निक्षय पोर्टल पर देनी होगी। इसके लिए पूरा खाका तैयार किया गया है। इसमें मरीज का इलाज शुरू करने से पहले और समाप्त होने तक पूरा ब्यौरा दिखाना होगा।

जिला के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. नरेन्द्र सिंह ने इसके लिए एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सभी अस्पतालों और नर्सिग होम को इसकी पूरी जानकारी देने के बाद एनओसी लेनी होगी। इसके बाद ही संस्थान का नवीनीकरण किया जाएगा। जानकारी न देने वाले अस्पतालों और दवा दुकानदारों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।

सीएमओ ने बताया, “इस नवीनीकरण के दौरान एनओसी भी सारे प्रपत्रों के साथ लगाना अनिवार्य होगा। सरकार देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करना चाहती है। इसके लिए हमें भी आगे बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी होगी।

टीबी मरीजों का इलाज कर रहे सारे निजी अस्पतालों और डॉक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि टीबी की दवा लेने वाले ‘हर मरीज का नाम, मोबाइल नंबर समेत पूरा पता आदि जरुरी जानकारी लेकर सीएमओ या जिला टीबी कार्यालय पर देनी होगी। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि सभी लोग मरीज की पूरी जानकारी ‘निक्षय पोर्टल’ में डाल दें।

निर्देश के अनुसार, उसके बाद टीबी मरीज का ब्योरा दिए जाने की एनओसी जरुर प्राप्त कर लें। इसके अलावा जानकारी समय से न देने वाले अस्पतालों से लेकर दवा दुकानदारों का पंजीकरण व लाइसेंस तक निरस्त हो सकता है। वहीं, टीबी मरीजों को नोटीफाई करने वाले प्राइवेट डॉक्टरों को अलग से प्रोत्साहन राशि भी देने की भी व्यवस्था की गई है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.