Categories: विशेष

प्रियंका गांधी के ट्विटर वॉर के बाद अब मेरठ कांग्रेस कमेटी ने की ये मांग

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। उत्तर प्रदेश में अपराध लगातार चरम सीमा पर है, जबकि कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी के बाद भी उत्तर प्रदेश में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्यूटर व फेसबुक के माध्यम से अपनी चिंता जतायी है, बढ़ते अपराधों लेकर उन्होंने कहा है अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही उप्र में लगभग सौ लोगों की हत्या हो गई। तीन दिन पहले एटा में पचौरी (ब्राह्मण) परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। घटना के तीन दिन बाद भी कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ, उनकी हत्या क्यो की गई है। 

उन्होंने अपने बयान में आज बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं को भी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जाँच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा इस कि भी निष्पक्ष जाँच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष सरकार को लाना चाहिए। यह सरकार की ज़िम्मेदारी भी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश,पूर्व विधायक पंकज मलिक ने भी बुलंदशहर में हुई साधुओं की हत्या को लेकर दुख जताया है। और सरकार से माँग की है जल्द से जल्द इस हत्या का ख़ुलासा कर अपराधियों को पकड़ा जाए,मेरठ में हुई गत दिनों हुई घटनाओं पर भी उन्होंने दुख जताते हुऐ कहा कि प्रदेश में लगातार क्राइम बढ़ना सरकार की विफलता दर्शाता है।

मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा है कि अपराधी बेलगाम हो रहे है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर सरकार अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। लोक डाउन के बाद भी घटनाओं का बढ़ना गम्भीर चिंता का विषय है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Share
Published by
eradioIndia.com

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

42 minutes ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 hour ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.