Categories: विशेष

फर्जी पायलट बन युवतियों से करता था ठगी, पुलिस ने दबोचा तो उगल दिया राज

ई रेडियो मेरठ। अगर आप किसी वेबसाईट के जरिए जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं तो जरा ठहर जाइए…. आपके लिए एक डरावनी लेकिन बेहद सटीक खबर है…. आजकल ऑनलाइन वेबसाइटों के जरिए फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को ठगने वाला गिरोह अपने पांव पसार रहा है।

जी हां, आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि यह गिरोह भोली भाली लड़कियों को अपने मायाजाल में फंसाकर उनसे भारी भरकम रकम वसूलता है।

ऑनलाइन शादी के नाम पर ठगी करने वाले ये लोग इतने शातिर होते हैं कि अपनी प्रोफाइल में खुद को किसी कम्पनी का ऑफिसर बताकर ठीक उसी स्टाइल में फोटो भी लगाते हैं… ताकि लोगों को यह यकीन हो जाए और शादी की तलाश में वेबसाइट खंगाल रही लड़कियों को जरा सा शक भी न हो…

इसी तरह का एक मामला मेरठ में प्रकाश में आया है जहां पर एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिसने शादी डॉट कॉम पर खुद को इंडिगो एयरलाइन का पायलट बताते हुए प्रोफाइन बनाई थी… मेरठ के थाना टीपीनगर की एक युवती उसकी प्रोफाइल देखकर उसके मायाजाल में फंस गई।

गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अपना नाम विष्णु सिंह, सिद्धार्थ मलहोत्रा, अंकित सिंह और संजीव व शिवा बताकर जालसाजी करता था। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए अभियुक्त के पास से मोबाईल, नगदी और उसके बैंक खाते में तीन लाख से ज्यादा की नगदी को फ्रीज कराया है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

7 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

7 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.