Categories: विशेष

फेयर एंड लवली नाम बदलने वाला है, कंगना रनौत ने किया ट्वीट, कही ये बात


नई दिल्ली।
कई सालों तक सुंदरता के प्रतीक के रूप में गोरेपन को बढ़ावा देने वाली क्रीम ‘फेयर एंड लवली’ का अब नाम बदल जाएगा। हिंदुस्तान यूनिलीवर्स (एचयूएल) ने अपने फ्लैगशिप ब्यूटी ब्रांड ‘फेयर एंड लवली’ से ‘फेयर’ शब्द को हटाने का फैसला लिया है। इस फैसले को देश में सभी क्षेत्रों और समूहों से समर्थन मिल रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इसे अपना समर्थन दिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस फैसले के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “यह एक लंबी और कभी-कभी अकेली लड़ी गई लड़ाई रही है लेकिन परिणाम तभी मिलते हैं जब पूरा देश इसमें भाग लेता है”।

अपने स्किन कलर के कारण पक्षपात का सामना कर चुकीं सुहाना खान ने भी इस कदम की सराहना की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्रांड की घोषणा को दोहराने वाली पोस्ट साझा की। जिसमें लिखा था, “हिंदुस्तान यूनिलीवर ने घोषणा की है कि वह अपनी स्किन लाइटनिंग क्रीम ‘फेयर एंड लवली’ को री-ब्रांड करेगी और उत्पाद के नाम से ‘फेयर’ शब्द को हटा देगी।”

एचयूएल ने एक बयान में कहा, पिछले एक दशक में फेयर एंड लवली के विज्ञापन ने महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। ब्रांड का विजन सुंदरता को लेकर एक समग्र ²ष्टिकोण को अपनाना है।

इसके अलावा एचयूएल ने फेयर एंड लवली की पैकेजिंग से ‘फेयर/फेयरनेस’ ‘व्हाइट/व्हाइटनिंग’ और ‘लाइट/लाइटनिंग’ जैसे शब्दों को भी हटा दिया। अभी एचयूएल नए नाम के लिए रेगुलेटरी से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है। अगले कुछ महीनों में नाम बदलने की उम्मीद है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 hours ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

1 day ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

1 day ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

1 day ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

This website uses cookies.