नई दिल्ली। लोगों का इंटरनेट पर अधिक समय बिताना किसी के लिये समय खराब करना है तो किसी के लिये फायदे का सौदा। भारत की तेजी से उभरती कम्पनी जियो लिमिटेड और फेसबुक ने एकसाथ आकर एक नया आयाम गढ़ा है। फेसबुक ने जियो प्लैटफॉर्म्स लिमिटेड में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने (Jio Platforms and Facebook deal) के लिए 43,574 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। लॉकडाउन के बीच यह डील बहुत ही अहम है। तो अब भारत में फेसबुक और जियो मिलकर कुछ नया करेंगे। इसकी कुछ खास बातें जो आपको जाननी आश्यक हैं वो इस तरह से हैं-
इस बड़ी डील के बाद फेसबुक अब जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बन गया है। फेसबुक के इस निवेश के बाद जियो प्लैटफॉर्म्स की एंटरप्राइज वैल्यू 4.62 लाख करोड़ हो गई है।
अगर जियो और फेसबुक के बीच की इस डील को माइनॉरिटी इन्वेस्टमेंट के लिहाज से देखा जाए, तो यह सबसे सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) है। इस बड़ी डील पर रिलायंस जियो ने कहा है कि कंपनी के एक छोटे हिस्से पर किसी टेक कंपनी का यह सबसे बड़ा निवेश है।
दोनों कंपनियों की साझेदारी से ना सिर्फ दोनों कंपनियों का बिजनेस बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के भी कई अवसर पैदा होंगे। खुद मार्क जुकरबर्ग ने लॉकडाउन का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म काफी अहम है। जुकरबर्ग ने भी कहा है कि वह हालातों को देखकर भारत के लोगों और व्यवसायों की मदद के लिए जियो के साथ साझेदारी कर रहे हैं। वह बोले कि इस दौर में भरोसेमंद डिजिटल उपकरणों की जरूरत है, ताकि लोग बिना किसी डर के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ सकें। उन्होंने ये भी कहा कि भारत में 6 करोड़ से अधिक छोटे व्यवसाय हैं और लाखों लोग नौकरियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्भर हैं।
रिलायंस जियो की शुरुआत 2016 में हुई थी। धीरे-धीरे इसने टेलिकॉम इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली। टेलिकॉम और ब्रॉडबैंड से लेकर ई कॉमर्स में इसने अपना विस्तार किया और 38 करोड़ ग्राहकों तक पहुंच गई। फेसबुक की बात करें तो भारत में इसके 40 करोड़ यूजर्स हैं और इंटरनेट यूजर्स की संख्या इस साल 85 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। फेसबुक ने कहा है कि बेहद कम समय में जियो ने करीब 38 करोड़ से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जोड़ लिया है, जिसकी वजह से वह भारत में पहले से भी अधिक लोगों के साथ जुड़ना चाहते हैं।
भारत में तेजी से इंटरनेट के यूजर बढ़ रहे हैं। इंटरनेट अब कमाई का भी एक बड़ा जरिया बन चुका है। ऐसे में इस डील के साथ जियो और फेसबुक को बाकी कंपनियों से टक्कर लेने में आसानी होगी। इसी साल की शुरुआत में भारती एयरटेल और गूगल क्लाउड के बीच भी पार्टनरशिप हुई थी, जो छोटे और मझोले कारोबारियों को जी-सूट मुहैया कराने के लिए थी। अब जियो और फेसबुक की इस डील से एयरटेल-गूगल की पार्टनरशिप को टक्कर देने में मदद मिलेगी।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.