Categories: विशेष

फेसबुक पर राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनीं के अध्यक्ष का शंखनाद, बोले एकजुट होकर भारत को कोरोना से मुक्त करें

  • रश्मि देशवाल, ई-रेडियो इंडिया
मेरठ। राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनीं आज अपना प्रथम स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जरुरतमंद लोगों की मदद करें। राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनीं के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव जी और संस्थापक सदस्य / प्रदेश अध्यक्ष श्री रजत शर्मा जी ने भी पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि 2019 में राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनीं संग़ठन की नींव पड़ी थी।
संस्थापक जी ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने लिखा, संगठन का स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश कोविड-19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को कोविड-19 से मुक्त करें।’

Must Watch Live32: पाकिस्तान का साथ देते देते चीन भी सीख गया रंग बदलना || भारत के साथ करना चाह रहा है 1962 वाली पैंतरे बाजी| || अमेरिका ने भारत की ओर से चीन को लताड़ा तो ड्रैगन हो गया पानी-पानी

‘भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक व राष्ट्र सेवा को समर्पित राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनीं के स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से संगठन ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है। संस्थापक श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय जी के नेतृत्व में आज संगठन भारत की गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप देश के पुनर्निर्माण और गरीब कल्याण की कल्पना को साकार कर रही है। हमें गर्व है कि आज इस विषम परिस्थिति में राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनीं का हर कार्यकर्ता कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई में प्रधानमंत्री मोदीजी के हाथ मजबूत कर रहा है।’
राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव जी ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लिखा, ‘अपनी स्थापना के प्रथम वर्ष में ही संगठन न केवल भारतीय लोकतंत्र का अनुपालन करते हुए सबसे बड़ा और सबसे मजबूत स्तंभ बन चुकी है बल्कि जनता के विश्वास का केंद्र भी बन चुकी है। इसका श्रेय संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं और सशक्त नेतृत्व को जाता है। संगठन के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।

साथ ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करता है जो देश को मजबूत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में इस समय भारत कोरोना वायरस के विरुद्ध एक जंग लड़ रहा है। देश प्रधानमंत्रीजी के साथ खड़ा है और उन पर गर्व कर रहा है।’

बहुत उतार चढ़ाव संगठन ने देखे और संस्थापक जी के नेतृत्व में हम लोगों ने उत्कर्ष की अनुभूति की। साथ ही संगठन के संरक्षको से  ब्रहम्मानन्द तिवारी, “अवधूत”जी , विजय पंडित जी, डॉ०रामकुमार बेहार जी,  संजीव कुमार पांडेय जी, अम्बिका पांडेय जी औऱ राष्ट्रीय अध्यक्ष साहित्य प्रकोष्ठ डॉ ब्रजेन्द्रनारायन द्विवेदी,,शैलेष, जी शिवशंकर यादव जी, विकास कुमार जी द्वारा उनके नेतृत्व में संगठन गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। इस तरीके से राष्ट्र के प्रति सेवाभाव से संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है।’
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

3 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

3 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.