मुंबई। कोविड-19 से हुए आर्थिक नुकसान के कारण दोपहिया निर्माता बजाज आटो की बिक्री 33 प्रतिशत घटी है। बजाज ने बताया कि जुलाई महीने में उसके वाहनों की कुल बिक्री पिछले साल के इसी माह की तुलना में 33 प्रतिशत घटकर 2,55,832 इकाई रही। कंपनी ने एक साल पहले जुलाई माह में कुल 3,81,530 वाहन बेचे थे।
जुलाई 2020 में घरेलू बाजार में बजाज के 1,58,976 वाहन बिके, जबकि एक साल पहले उसने घरेलू बाजार में 2,05,470 वाहन बेचे थे। इस प्रकार इसमें 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जुलाई माह में कंपनी के वाहनों का निर्यात 45 प्रतिशत घटकर 96,856 इकाई रहा। पिछले साल जुलाई में बजाज ने 1,76,060 वाहनों का निर्यात किया था।
कंपनी की दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 2,38,558 इकाई रही। पिछले साल के मुकाबले इसमें 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 3,22,210 दो पहिया वाहन बेचे थे। कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन माह के दौरान उसके वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री 17,276 इकाई रही, जबकि पिछले साल जुलाई में उसने 59,320 वाणिज्यिक वाहन बेचे थे। यह गिरावट 71 प्रतिशत की रही।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.