Categories: विशेष

बल्लेबाज डेविड वार्नर दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हुये स्वागत से हैं गदगद

एजेंसी, केपटाउन। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर दक्षिण अफ्रीका में अपने और स्टीव स्मिथ के स्वागत से खुश हैं। यह दोनों बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका लौटे हैं। यह दोनों सोमवार को केपटाउन में टी-20 सीरीज खेलने के लिए आए हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वार्नर के हवाले से लिखा है यहां हमें प्रशंसकों से जो समर्थन मिला है उससे मैं बेहद खुश हूं।

प्रशंसक शानदार हैं, यह लोग बेहद सम्मान दे रहे हैं। बच्चे ऑटोग्राफ के लिए आवाज दे रहे हैं और हमने उनका मान रखा जिस तरह से रखते हैं। यह शानदार वातावरण था। आस्ट्रेलिया को रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हार मिली थी। वह हालांकि पहले मैच को जीतने में सफल रही थी और अब दोनों टीमें तीसरे मैच में बुधवार को आमने-सामने होंगी। वार्नर ने कहा कि उनकी टीम की टी-20 विश्व कप की तैयारियां सही चल रही हैं।

इसी साल आस्ट्रेलिया में ही टी-20 विश्व कप होना है। उन्होंने कहा हम निश्चित तौर पर सही रास्ते पर हैं। आप अगर 18 महीने पहले देखेंगे तो या उससे भी पहले, लोगबाग हमें शीर्ष-5 टीमों में भी नहीं रख रहे थे, लेकिन कार्यक्रम को देखते हुए हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना मुश्किल होता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा लेकिन बीते 18 महीनों में हमने अपने आप को एक मजबूत टीम के तौर पर स्थापित किया है और हम लगातार अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतार रहे हैं। मुझे लगता है कि हम विश्व कप पर अच्छी तरह से ध्यान दे रहे हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Share
Published by
eradioIndia.com

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

10 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

10 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.