Categories: विशेष

बस ऑपरेटरों को चेतावनी-अस्थाई परमिट चाहिए तो बंद करना होगी मुनाफाखोरी, 10 आवेदन निरस्त


भोपाल. नादरा बस स्टैंड और शहर के अन्य स्थानों से आसपास के जिलों तक बसें चलाने वाले निजी ऑपरेटरों पर शासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। परिवहन कार्यालय में अस्थाई परमिट मांगने वाले ऑपरेटरों को मुनाफाखोरी नहीं करने की शर्त और नियमों के पालन के शपथ पत्र भरवाकर अस्थाई परमिट जारी करने का निर्णय लिया है। अस्थाई परमिट मामलों की सुनवाई के दौरान विभाग को स्थानीय ऑपरेटरों के कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए थे। शासन से दस्तावेजों की जांच के बाद संभागीय परिवहन कार्यालय से इन पर अंतिम सुनवाई की गई। इन प्रकरणों की सुनवाई के दौरान संतोषजनक दस्तावेज नहीं पाए जाने पर 10 आवेदनों को खारिज कर दिया गया। जबकि 25 ऑपरेटरों से शपथ पत्र सहित अन्य दस्तावेज जमा करवाकर अस्थाई परमिट जारी किए गए। जिन रूट के लिए अस्थाई परमिट जारी किए गए हैं उनमें मुख्य रूप से विदिशा, रायसेन, सागर, देवास, नसरुल्लागंज, शाहगंज, ब्यावरा, नरसिंहपुर, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया शामिल हैं।
नया कानून आने के बाद बदलेंगे जुर्माना
अस्थाई परमिट अदालत में प्रकरणों की सुनवाई के दौरान सभी बस ऑपरेटों को विभागीय नियमों से अवगत कराया गया। ऑपरेटरों को साफ किया गया है अस्थाई परमिट देने का आशय ही ये है कि यदि अनियमित तरीके से व्यवसाय का संचालन पाया जाए तो इसे निरस्त किया जा सके। बस ऑपरेटरों को बताया गया कि प्रदेश में नया परिवहन कानून लागू करने की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन इसके तहत ओवरलोडिंग करने पर छह माह का कारावास और पांच लाख रुपए तक का जुर्माना किया जा सकता है।
अस्थाई परमिट के लिए जिले से 35 नए आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 10 प्रकरणों को सुनवाई के बाद निरस्त किया, शेष को अस्थाई अनुमति दी गई।
संजय तिवारी, आरटीओ

from Patrika : India’s Leading Hindi News Portal http://bit.ly/30cMwWg

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.