Categories: विशेष

बिना पर्चे की बिक रही थीं दवाएं, नशे में हो रहा इस्तेमाल, एक मेडिकल स्टोर सील

भोपाल. डॉक्टर के परामर्श और पर्चे पर ही बेची जा सकने वाली दवाएं राजधानी के मेडिकल स्टोर्स पर बिना किसी पर्चे के ही आसानी से मिल रही हैं। इन दवाओं का इस्तेमाल नशे के लिए किया जा रहा है, जिसका प्रचलन स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों व युवाओं में बढ़ता जा रहा है। इन टेबलेट, इंजेक्शन, कैप्सूल आदि का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में भी होना सामने आया है। इंटेलीजेंस की इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर तरुण पिथोड़े के निर्देश पर रविवार को जिले में सघन जांच अभियान चलाया गया।
आसानी से मिल गई दवा तो जब्त किया स्टॉक
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने रविवार को शहर की 10 से 15 दुकानों पर ग्राहक बनकर केवल पर्चे पर मिलने वाली दवाओं की मांग की जो आसानी से केमिस्ट ने उनके हाथ में थमा दी। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ प्रशासनिक टीम ने प्रकरण बनाकर दवाओं का पूरा स्टॉक अपने कब्जे में ले लिया। कलेक्टर के निर्देश पर एक दुकान को सील कर दिया गया है। इसके अलावा आठ मेडिकल स्टोर्स से सैम्पल लेकर प्रकरण बनाए गए हैं।
केमिस्ट ने छिपाकर रखा था स्टॉक
रविवार को कोलार क्षेत्र में चार मेडिकल स्टोर, इंद्रपुरी में दो मेडिकल स्टोर सहित कटारा और होशंगाबाद रोड की दवा दुकानों पर छापा मारा गया। कोलार स्थित दिलीप मेडिकल स्टोर पर नशे के रूप में उपयोग होने वाली दवाइयों को छुपा कर रखा गया था। जांच में उसका रिकार्ड भी उपलब्ध नहीं था जबकि दुकानदार को खरीदी और बिक्री के संबंध में ऐसी दवाओं का रिकार्ड रखना जरूरी है। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश चौधरी ने कार्रवाई करते हुए दिलीप मेडिकल स्टोर कोलार को सील कर दिया।

from Patrika : India’s Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FMswjO

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.