Categories: विशेष

बिहार में बरसेगा ‘निसर्ग’ चक्रवात, यूपी में भी जलजला के आसार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तट से बुधवार को टकराने वाले तूफान ‘निसर्ग’ का असर बिहार व उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा। बादलों के साथ यूपी और बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग पटना के अनुसार निसर्ग दक्षिण-पश्चिम की तरफ बिहार से प्रवेश करेगा। इसलिए दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद तेज आंधी के साथ बारिश होगी।
हालांकि बिहार में इसका असर हवा के कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में होगा, जिससे यह काफी कमजोर रहेगा और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया होते हुए पूर्व की ओर निकल जाएगा। इसके अलावा इलाहाबाद, फैजाबाद के ऊपर से एक चक्रवातीय हवा का क्षेत्र बना हुआ है, जिसे बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। इसके कारण उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज के जिलों में भी गुरुवार की रात से शुक्रवार सुबह तक बारिश की संभावना बन रही है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

छाये रहे बादल, पटना में हुई बूंदाबांदी

बुधवार को पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में दोपहर बाद से ही बादल छा गए। कई जगह बारिश हुई। पटना में भी दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। हालांकि यह तूफान निसर्ग के कारण नहीं बल्कि बिहार के ऊपर से एक ट्रफलाइन बनने के कारण हुआ है। वैसे भी अभी प्री मानसून का मौसम चल रहा है और पिछले कई दिनों से विभिन्न जिलों में बादल छा रहे हैं और कुछ-कुछ जगहों पर बारिश भी हो रही है।

सामान्य से कम है तापमान

बादल छाये रहने और हल्की बारिश के कारण पटना, गया सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान सामान्य से लगतार नीचे चल रहा है। बुधवार को भी पटना का दिन का तापमान 35.4 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री तक कम है। वहीं गया में भी लगभग चार डिग्री तापमान कम रहा।
आज चार शहरों में यह स्थिति रहेगी

  • पटना : बादल छायेंगे, बारिश हो सकती है
  • गया: बादल छाने के साथ आंधी चलेगी, बारिश की संभावना, ठनका भी गिर सकता है
  • भागलपुर : बादल छायेंगे, गरज-चकक के साथ बारिश की संभावना
  • पूर्णिया : बादल रहेंगे, आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

19 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.