Categories: विशेष

बुलंदशहर में दो साधुओं की हुई थी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलदंशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि “बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के गांव पगोना में स्थित शिव मंदिर में दो बाबा मंदिर में रहकर पूजा अर्चना करते थे। इसी मंदिर पर एक नशेड़ी व्यक्ति आता-जाता रहा है।

दो-तीन दिन पहले इसी नशेड़ी द्वारा बाबाओं का चिमटा गायब कर दिया था। इस पर बाबाओं ने इसे डांटा था। यही बात इसके अदंर रही होगी। इसी कारण इसने तलवार से दोनों बाबाओं की हत्या कर दी है। पुलिस ने अभियुक्त को 2 किमी आगे से अर्धनग्न अवस्था में गिरतार किया है। अभी अभियुक्त से पूछ-ताछ जारी है। यहां पर कानून व्यवस्था समान्य है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पगौना, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर में हुई हत्या की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर घटना के सम्बन्ध में विस्तृत आख्या देने तथा दोषियों के विरुद्घ सख्त से सख्त कार्यवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.