मेरठ। शहर सर्राफा बाजार के व्यापारियों की मेहनत रंग लाई, अन्तत: बेलगाम हो चुका प्रशासन व्यापारियों के आगे नतमस्तक हुआ और बाजार खोलने की अनुमति दे दी।
गौरतलब है कि शहर सर्राफा बाजार के व्यापारी सोना-चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा की अगुआई में पिछले दिनों अपनी-अपनी दुकानों के आगे थाली बजाने के कार्यक्रम को लेकर चर्चा में आये थे। इसके बााद प्रशासन के हाथ पांव फूल गये और आनन-फानन मेें पुलिस व प्रशासनिक अमले ने संत कुमार वर्मा की घरपर ही घेराबंदी कर थाली बजाकर प्रदर्शन करने पर मुकदमा लिखने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया था।
इसके बाद व्यापारियोंं में रोष व्याप्त हो गया। इस दौरान संतत कुमार वर्मा व विजय आनंंद की पुलिस से झड़प भी हुई। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सेे वार्ता करने का समय तय किया गया और अब जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया कि शहर सर्राफा बाजार को खोलने दिया जाये। रविवार, मंगलवार व गुरुवार को व्यापारी अपनी दुकानेंं खोल सकेंगे। व्यापारियों ने संत कुमार वर्मा के नेतृत्व की सराहना की और इसे पूरे सर्राफा बाजार व्यापार संघ की जीत बताई।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.