Categories: विशेष

भाजपा कार्यालय में लगा पोस्टर, पराजय से हम निराश नहीं होते

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत तथा भाजपा के दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचने के बीच भाजपा कार्यालय में लगे पोस्टरों पर अमित शाह की तस्वीर के साथ संदेश लिखा था कि पार्टी जीत पर न तो अहंकार करती है और न ही हार से हताश होती है। भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यालय में लगे पोस्टरों पर लिखा है, ‘‘विजय से हम अहंकारी नहीं होते, हार से हम हताश नहीं होते।’’
पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक प्रचार अभियान चलाया था और अपने 200 से ज्यादा सांसदों, कई केंद्रीय मंत्रियों तथा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रचार के लिए मैदान में उतारा था।  भाजपा का पूरा प्रचार अभियान शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के इर्द-गिर्द चल रहा था और शाह आम आदमी पार्टी पर वार करने का कोई मौका नहीं चूक रहे थे। ऐसे पोस्टर शायद ही कभी नजर आते हैं, जिसमें भाजपा अपनी हार का जिक्र करती है और वो भी चुनाव के परिणाम वाले दिन। साथ ही, इसमें पार्टी के सभी अग्रणी नेताओं की तस्वीरें भी हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर व्याख्यान आयोजित

1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…

7 hours ago

मार्च में ककड़ी की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए खेती का सही तरीका

किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…

7 hours ago

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

7 hours ago

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सेवादारों से बोले- भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

7 hours ago

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, अब कर्मचारियों को हर साल बतानी होगी संपत्ति

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…

7 hours ago

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

1 day ago

This website uses cookies.