Categories: विशेष

भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ भतीजे ने खोला मोर्चा, गिरफ्तार

  • बार-बार की प्रताड़ना से तंग महोली कोटेदार बृजेश सिंह चौहान ने बांटे पोस्टर
  • पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के बड़े भाई राम सुभाग सिंह के बेटे हैं बृजेश
  • पोस्टर में 31 जुलाई को मुन्ना सिंह की पुण्यतिथि पर काला दिवस मनाने की अपील
  • शोभा लाला राक्षस अवतार के साथ रौनाही थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह का भी मुर्दाबाद

संवाददाता || ई-रेडियो इंंडिया
अयोध्या। भाजपा की बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान और उनके प्रतिनिधि व पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के सुपुत्र डॉ. अमित सिंह चौहान पर पारिवारिक सदस्य को ही प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं अपने रसूख का इस्तेमाल कर विधायक ने अपने भतीजे और महोली गांव के कोटेदार बृजेश सिंह चौहान को गिरफ़्तार करा दिया। बृजेश पर मुन्ना सिंह की पुण्यतिथि को काला दिवस के रूप में मनाने के अपील संबंधी पोस्टर जारी छपवाने व प्रसारित करने का आरोप है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पोस्टर किसने छपवाए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। शक के आधार पर ही बृजेश को पुलिस ने विधायक व उनके बेटे की शिकायत पर उठाया है। पोस्टर में सौजन्य से बृजेश अग्निवंश चौहान पुत्र राम सुभाग सिंह चौहान प्रपौत्र फौजदार सिंह चौहान छपा है। यहां बताना जरूरी है कि फौजदार सिंह चौहान पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के पिता थे, इन्हीं के नाम महोली की राशन दुकान का कोटा था। जो बाद में मुन्ना सिंह ने अपने भतीजे बृजेश सिंह चौहान के नाम करा दिया था।

बृजेश सिंह चौहान महोली के कोटेदार हैं। 31 जुलाई को बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान के पति व पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की पुण्यतिथि है। अपने चचरे भाई व विधायक प्रतिनिधि डॉ. अमित सिंह चौहान की सियासी खींचतान और बार-बार पुलिस-प्रशासन द्वारा अनावश्यक प्रताड़ित किये जाने से आजिज़ आकर विरोध में छपवाया पोस्टर। गौरतलब है कि पिछले दो महीने में बृजेश सिंह चौहान और उनके बेटे के खिलाफ कई शिकायतें की गईं। महोली गांव में बृजेश का विधायक के बगल बन रहा मकान का निर्माण रोक दिया गया। पुलिस ने बाइक का जबरन चलान कर दिया। उससे पहले लॉकडाउन तत्कालीन एसडीएम सोहावल ज्योति सिंह व आपूर्ति निरीक्षक मनोज सिंह द्वारा कोटे का औचक निरीक्षण भी किया गया था, परंतु कोई गड़बड़ी नहीं मिली।

हर तरह की प्रताड़ना से तंग आकर कोटेदार बृजेश सिंह चौहान ने अपनी चाची व मौजूदा भाजपा विधायक शोभा सिंह चौहान के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

12 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

12 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.