Categories: विशेष

भाजपा विधायक पर ही हो गया हमला, सपा ने कहा ये है भाजपा के जंगलराज का सबूत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बृजेश प्रजापति पर हमला भाजपा सरकार के जंगलराज का एक और सबूत है।
समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, जिस सरकार में सत्ता पक्ष का विधायक तक सुरक्षित नहीं, उस जंगलराज में आम नागरिक कितना असुरक्षित होगा अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

लखनऊ में बांदा के तिंदवारी से बीजेपी एमएल, बृजेश प्रजापति पर हमला भाजपा सरकार के जंगलराज का एक और सबूत है। हमलावरों पर कार्रवाई करे सरकार। ज्ञात हो कि राजधानी के पीजीआई क्षेत्र में के तेलीबाग कुम्हार मंडी पर रविवार देर शाम भाजपा विधायक पर हमला कर दिया गया है। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी है। हालांकि मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है।
उप्र तिंदवारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति ने बताया कि वह पीजीआई स्थित कुम्हार मंडी पर अपने ससुराल जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उनके साले पर हमला कर दिया । इसकी जानकारी होने पर मैंने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक हमलावरों ने उसका घर घेर लिया। मैं रास्ते पर था मेरे उपर भी हमला किया गया। गनर की वर्दी फाड़ दी गयी। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, हमने मामले में तहरीर दी है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

6 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.